Citroen E-C3 से उठा पर्दा, फ़्रांस की ये कार अब भारत में दौड़ेगी, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Citroen E-C3 से उठा पर्दा, फ़्रांस की ये कार अब भारत में दौड़ेगी, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Citroen E-C3 unveiled in India: इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में एक और नई कार से पर्दा उठ गया है, ये कार है
सिट्रोएन ई-C3 (Citroen E-C3)। फ़्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार सिट्रोएन ई-C3 से परदा उठा दिया है (Citroen E-C3 unveiled in India) बुधवार को कंपनी की भारतीय यूनिट सिट्रोएन इंडिया (Citroen India) ने हैदराबाद में चल रहे ई-मोटर शो (Hyderabad E-Motor Show) में पर्दा उठा दिया।

फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी सिट्रोएन (Citroen) अब भारत के EV बाजार में उतर गई है, कंपनी (Citroen India) ने ईवी सेगमेंट में भारत में अपने पहले प्रोडक्ट को लांच कर दिया है। इसकी प्री बुकिंग ओपन हो गई है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कीमतों का ऐलान जल्दी हो जायेगा।

सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर करेगी सफ़र 

कंपनी के मुताबिक Citroen E-C3 कार सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है, जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सिट्रोएन ई-C3 (Citroen E-C3) में 100 प्रतिशत डीसी फास्ट चार्जिंग और 15 एम्पीयर होम चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है।

स्टैंडर्ड और ईको ड्राइव मोड ऑप्शन

कस्टमर को इस कार में कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी मिलेगा, कार में लगी बैटरी की क्षमता 29.2 kw है, जो फास्ट चार्जिंग मोड में फुल चार्ज होने में केवल 57 मिनट का समय लेती है, इस कार में स्टैंडर्ड और ईको ड्राइव मोड ऑप्शन हैं जो इसे और खास बनाते हैं।

Citroen E-C3 कार में है शानदार स्पेस

Citroen E-C3  इलेक्ट्रिक कार में कस्टमर को पर्याप्त स्पेस होने का अहसास होगा, कार में रीयर शोल्डर रूम 1378mm है, साथ ही इसमें थिएटर स्टाइल रीयर सीट, 991mm का हाई फ्रंट सीट हेड रूम, 315 लीटर बूट स्पेस है. कार में 2540mm का बड़ा व्हील बेस है।

मिलेगी शानदार वारंटी 

यदि आप यह नई इलेक्ट्रिक कार (Citroen E-C3) खरीदेंगे तो कंपनी आपको शानदार वारंटी (Citroen E-C3 warranty) दे रही है, Citroen India अपनी कार की बैटरी पर 7 साल या 1,40,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है, इतना ही नहीं कार की वारंटी की बात करें तो तीन साल या 1,25,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी।

नोट-   इमेज Citroen India के ट्विटर एकाउंट से ली गई है   

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews