Hyundai Ioniq 5 N ईवी से हट गया पर्दा, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कुछ खास बातें

Hyundai Ioniq 5 N ईवी से हट गया पर्दा, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कुछ खास बातें

Automobile News: हुंडई ने अपनी पहली हाई-परफॉरमेंस ऑल इलेक्ट्रिक कार मॉडल को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Hyundai Ioniq 5 N है। यह “N” लाइनअप का पहला ईवी मॉडल है। इंग्लैंड में आयोजित Goodwood Festival Of Speed में कार का डेब्यू हो चुका है।

Ioniq 5 N को डुअल-मोटर सेटअप से लैस किया गया है, जो 21,000 रपीएम पर 650ps मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। फ्रंट मोटर 222bhp पावर और बैक मोटर 377bhp पावर जनरेट करने में सक्षम है। इलेक्टिक कार स्पोर्टी डिजाइन के साथ आती है, परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के हिसाब से कार को डिजाइन किया गया है।

स्टैन्डर्ड मॉडल की तुलना में Ioniq 5 N 20mm लोअर, 50mm वाइडर और 80mm लंबा है। साथ में 21 इंच का Forged एलुमिनीयम व्हील्स “Pirelli P-Zero” के साथ जोड़े गए हैं। साथ में विंडो वाइपर भी मिलता है। कार में नया स्टीयरिंग पैडल्स के साथ दिया गया है। साथ ही N ग्रीन बूस्ट बटन दिया गया है, जो बूस्ट मोड प्रदान करता है।

आयोनिक 5 एन में “N” परफॉरमेंस के तीन पिलर हैं, जिसमें Corner Rascal, रेसट्रैक कैपेबिलिटी और एव्रीडे स्पोर्ट्सकार शामिल हैं। ये पिलर्स मोटर्स्पोर्ट्स ब्रेड टेक्नोलॉजिस और इलेक्ट्रिक “Rolling Labs” के डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल में लाए जाते हैं।

कार में कई नए और खास फीचर्स जोड़े गए हैं, जिसमें एन रेस, एन ब्रेक Regen, ड्रिफ्ट आप्टमाइजर, टॉर्क डिस्ट्रीब्यूशन, लॉन्च कंट्रोल, एक्टिक साउन्ड प्लस, ई-शिफ्ट, रोड सेंस और ट्रैक SOC शामिल हैं। वहीं आयोनिक 5 एन में 2-स्टेज इनवर्टर दिया गया है, जो एनर्जी एफिसीएंसी को बढ़ाता है। इसमें 84kWh बैटरी जोड़ी गई है। इसके अलावा ईवी मॉडल में व्हीकल-टू-लोड टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। बात लॉन्च की करें तो नए आयोनिक 5 एन की लॉन्चिंग भारत में वर्ष 2024 तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews