Ducati Monster SP भारत में लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स, Powerful है इंजन, हैरान कर देगी कीमत

Ducati Monster SP भारत में लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स, Powerful है इंजन, हैरान कर देगी कीमत

Automobile News: भारत में डुकाटी ने अपनी नई बाइक 2 मई को लॉन्च कर दी है। नई Ducati Monster SP भारतीय बाजारों में बिकने के लिए तैयार है। लंबे समय से यह बाइक सुर्खियां बटोर रहा है और अब कंपनी ने इससे पर्दा भी हटा दिया है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। मॉन्स्टर एसपी के नए वेरिएन्ट की कीमत 15.95 लाख रुपए है, जो स्टैन्डर्ड मॉडल से करीब 3 लाख अधिक है।

नए मॉन्स्टर एसपी का लुक और डिजाइन काफी हद्द तक स्टैन्डर्ड मॉडल जैसा ही है। इसमें अपडेटेड 974सीसी इंजन और पिरेली डियाब्लो रोसो 4 टायर्स जोड़े गए हैं। बाइक में एलईडी DRLs के साथ-साथ प्रोजेक्टर स्टाइल हेडलैंप दिया गया है। साथ में फ्यूल टैंक पर फ्रंट इन्डिकेटर्स भी जोड़ा गया है। साइड में ट्वीट पॉड एग्जॉस्ट माउंट और रेड कलर की स्टेपअप सीट बाइक को आकर्षक लुक देती है।

कंपनी मॉन्स्टर एसपी (2023) में 973cc ट्विन सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9250आरपीएम पर 110bhp पॉवर और 6500आरपीएम पर 93Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। पावरफुल इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है।

बात Ducati Monster SP के अन्य फीचर्स की बात करें तो बाइक में ABS कॉर्नरिंग, लॉन्च कंट्रोल, ऑल एलईडी लाइटिंग, लिथियम आयन बैटरी, मल्टीमीडिया सिस्टम और 4.3 इंच टीएफ़टी डिस्प्ले मिलता है। इसके तीन राइडिंग मोड उपलब्ध हैं, जिसमें व्हील कंट्रोल, क्विक शिफ्ट अप/डाउन और टैक्शन कंट्रोल शामिल हैं।

— Ducati India (@Ducati_India) May 2, 2023

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews