Kia EV5 का ग्लोबल डेब्यू, हट गया नई इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन से पर्दा, ऐसे होंगे फीचर्स, पढ़ें पूरी खबर

Kia EV5 का ग्लोबल डेब्यू, हट गया नई इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन से पर्दा, ऐसे होंगे फीचर्स, पढ़ें पूरी खबर

Automobile News: कीआ ने अपनी इलेक्ट्रिक कार से पर्दा हटा दिया है। Chengdu Motor शो में 5-सीटर Kia EV5 का ग्लोबल डेब्यू हो चुका है। इसका स्टाइल काफी हद्द तक EV9 जैसा है। कार में बॉक्सी और अपराइट डिजाइन एलीमेंट मिलता है।

डिजाइन

किआ ईवी5 के फ्रंट में फुल-विड्थ लाइट बार L-शेप्ड एलईडी DRLs के साथ मिलता है। कोने में हेडलैंप मिलता है। इसमें पारंपरिक साइड मिरर दिया गया है। इसके अलावा कार में फुल विड्थ एलईडी टेल लाइट्स और इंटीग्रेटेड रुफ स्पॉइलर दिया गया है। प्रॉडक्शन रेडी एयरो व्हील्स एसयूवी के लुक को आकर्षक और यूनिक बनाता है।

फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो ट्विन स्क्रीन लेआउट के साथ डैशबोर्ड मिलता है। इसे ग्राहकों के आराम को देखते हुए डिजाइन किया गया है। एसयूवी में वायरलेस चार्जिंग और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिल सकता है।

पावर ट्रेन और बैटरी

रिपोर्ट के मुताबिक कार की लंबाई 4600 mm और व्हीलबेस 2750 mm का हो सकता है। इसका वजन 2 टन तक बताया जा रहा है। कंपनी ने अब तक किआ ईवी5 के पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया है। इलेक्ट्रिक कार LFP ब्लेड बैटरी पैक से लैस होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews