हीरो ने कर दिया नई Mavrick 400 का ऐलान, इस दिन होगी लॉन्च, रॉयल एनफील्ड से होगा मुकाबला, यहाँ जानें डीटेल

Hero Mavrick 400

Automobile News: हीरो मोटरकॉर्प ने अपनी नई स्ट्रीटफाइटर बाइक का ऐलान कर दिया है। लॉन्च की डेट भी सामने आ चुकी है। बाइक का नाम “Hero Mavrick 400” है। 23 जनवरी को इससे पर्दा हट सकता है। इसे लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मोटरसाइकिल Harley Davidson X440 के प्लेटफॉर्म पर आधारित है। लेकिन इसकी डिजाइन नई और अपडेटेड होगी।

लुक और फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार यह पारंपरिक टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के साथ आ सकती है। साथ में हार्ले डेविडसन एक्स440 की तरह इसमें भी सर्कुलर हेडलैंप के साथ H-आकार का एलईडी DRLs मिल सकता है। फ्रंट और रियर में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।

पावरट्रेन

अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई हीरो Mavrick हार्ले डेविडसन एक्स440 की तरह ही ट्रेलिस फ्रेम और 400 सीसी ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस होगी। इंजन 27bhp पावर और 38 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम में होगा। साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स भी मिल सकता है।

इन बाइक्स से होगा मुकाबला

कीमत को लेकर कोई भी घोषणा कंपनी ने अब तक नहीं की है। अंदाजा लगाया जा रहा कि यह करीब 2 लाख रुपये में उपलब्ध होगी। इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और Honda CB350 से हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews