हीरो मोटोकॉर्प की नई पावरफुल बाइक ‘मेवरिक 440’ का हुआ लॉन्च

हीरो मोटोकॉर्प की नई पावरफुल बाइक ‘मेवरिक 440’ का हुआ लॉन्च

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे पावरफुल बाइक, हीरो मेवरिक 440, को अनवील कर दिया है। साथ ही, कंपनी ने मीडियम रेंज की बाइक हीरो एक्सट्रीम 125R को भी लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार इसकी बुकिंग फरवरी में शुरू होगी, जबकि डिलीवरी अप्रैल से होगी। हीरो ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमत 2 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।

बाइक की मुख्य विशेषताएं:

इस बाइक की मुख्य विशेषताएं में एक पावरफुल 440 सीसी इंजन, ब्रेम्बो ब्रेक्स, और एब्स इंजन ब्रेक सिस्टम शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह बाइक प्राइस में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के प्राइस को टक्कर दे सकती है।

हीरो एक्सट्रीम 125R:

दूसरी ओर, हीरो एक्सट्रीम 125R ने मीडियम रेंज में एक नए पेशेवर विकल्प को लॉन्च किया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 95,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है और यह हॉन्डा शाइन 125, होंडा SP125, और TVS राइडर के साथ मुकाबला करेगी। इन नई बाइकों के लॉन्च के साथ ही, हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी प्रतिस्पर्धा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews