होंडा की नई लिमिटेड एडिशन बाइक भारत में लॉन्च, दो रंगों में होगी उपलब्ध, लुक बना देगा दीवाना, बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स और कीमत

honda xl750 transalp

Automobile News: होंडा ने भारत में अपनी नई लिमिटेड एडिशन बाइक “Honda XL750 Transalp” लॉन्च किया है। मार्केट में इसके 100 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत 11 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। मुंबई, इंदौर, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोची, गुरुग्राम, कोलकाता और चेन्नई में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगले महीने यह डीलर्स तक पहुंचेगी। नई एडवेंचर Tourer की बिक्री सीबीयू फ़ॉर्म में होगी। इसके दो दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे: रॉस व्हाइट और मैट बॉलिस्टिक ब्लैक।

Honda XL750 Transalp

फीचर्स और डिजाइन

बाइक में एलईडी लाइटिंग सिस्टम, एक स्पेसियस टैंक, इंटिग्रेटेड विंडस्क्रीन, एलुमिनियम रियर कैरियर मिलता है। साथ में 5.0 टीएफ़टी डिस्प्ले और इलेक्ट्रिक एड्स के लिए टीबीडब्ल्यू सिस्टम मिलता है। इसके अलावा नए ट्रांसलैप में होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर पाएंगे और मैसेज, नेविगेशन, कॉल को ट्रैक कर पाएंगे। सेफ़्टी के लिए इमरजेन्सी स्टॉप सिग्नल दिया गया है, जो राइडर को अलर्ट करता है। साथ में ऑटोमैटिक टर्न सिग्नल कैन्सलिंग फ़ंक्शन भी मिलता है। इसके पाँच राइडिंग मोड्स मिलेंगे, जिसमें स्टैन्डर्ड, स्पोर्ट्, रेन, ग्रैवल और यूजर शामिल हैं।  बाइक हल्के स्टील डायमंड फ्रेम पर अधरूट है। डुअल चैनल एबीएस , 21 इंच फ्रंट व्हील और 18 इंच रियर व्हील दिया गया है।

Honda XL750 Transalp

पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो नई होंडा एक्सएल750 ट्रांसलैप को 755सीसी लिक्विड कूल्ड इन-टू सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 92PS पावर और 75Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 6 -स्पीड गियरबॉक्स और Nickel-Silicon कार्बाइड की कोटिंग वाले सिलेंडर मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews