नई हुंडई क्रेटा की बुकिंग शुरू, 16 जनवरी को हटेगा पर्दा, नया लुक, पावरट्रेन का हुआ खुलासा, जान लें SUV से जुड़ी ये 6 खास बातें

Hyundai Creta 2024

New Hyundai Creta 2024: पिछले तीन वर्षों से भारत में हुंडई क्रेटा कंपनी की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी में से एक है। इस महीने नए अवतार और अपडेट्स के साथ नई Creta मार्केट में दस्तक देने वाली है। ब्रांड के टीज़र जारी करना भी शुरू कर दी है। इंटीरियर और डिजाइन की झलक सामने आ चुकी है। वेरिएंट्स और पावरट्रेन कन्फर्म हो चुके हैं। 16 जनवरी यह लॉन्च हो सकती है। इससे पहले कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की बुकिंग ग्राहक मात्र 25000 रुपये से कर सकते हैं।

hyundai creta facelift

डिजाइन और कैबिन में मिलेंगे कई अपडेट

एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें क्वाड-बीम लाइट नए ग्रिल के साथ दिए गए हैं। फ्रंट और ग्रिल पर एलईडी DRLs मिलते हैं। नया एलईडी टेललैंप भी जोड़ा गया है। बम्पर को भी अपडेट किया गया है। कैबिन में नया डैशबोर्डम इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेन्मेंट सिस्टम मिलता है। साथ में कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

hyundai creta facelift

कार में क्या मिलेगा नया?

नई क्रेटा फेसलिफ्ट में बिल्कुल नया HVAC यूनिट जोड़ा गया है। इसमें डुअल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल और इंटीग्रेटेड इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट मिल सकता है। कार के स्टीयरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया गया है।

वेरिएंट्स और पावरट्रेन कन्फर्म

कार 7 ट्रिम्स में उपलब्ध होगी। इनके नाम E, EX, S, S(O), SX, SX टेक और SX (O) हैं। हुंडई क्रेटा 1.5 लीटर पेट्रोल और 1 .5 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। साथ में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। इसके अलावा 1.5 लीटर ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन 7 डूल क्लच ट्रांसमिशन से भी कार लैस होगी।

इन कारों से होगा मुकाबला, जानें संभावित कीमत

क्रेटा फेसलिफ्ट मार्केट में किआ सेल्टॉस, टाटा हैरीयर, टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder और मारुति सूजकी ग्रैन्ड विटारा को टक्कर दे सकती है। कार की संभावित कीमत 9.5-10 लाख रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews