Hyundai Exter इस दिन होगी भारत में लॉन्च, तारीख कन्फर्म, नया टीज़र जारी, माइक्रो SUV में मिलेंगे धांसू फीचर्स

Hyundai Exter इस दिन होगी भारत में लॉन्च, तारीख कन्फर्म, नया टीज़र जारी, माइक्रो SUV में मिलेंगे धांसू फीचर्स

Automobile News: हुंडई भारत में अपनी नई माइक्रो एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। जिसका नाम Hyundai Exter है। यह कार लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है, ऑफिशियल टीज़र भी जारी हो चुका है, फीचर्स और डिजाइन से भी पर्दा हट चुका है। स्मॉल सनरुफ और डैशकैम के साथ नई एसयूवी भारतीय बाजारों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब इसकी लॉन्चिंग डेट भी कन्फर्म हो चुकी है। 10 जुलाई, 2023 को कार की पेशकश भारत में होगी। वहीं जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में यह डिलर्स तक पहुंचा शुरू हो जाएगा।

हुंडई एक्सटर को भारत में लॉन्च होने वाला ब्रांड का सबसे छोटा एसयूवी बताया जा रहा है। इसके 5 ट्रिम लेवेल्स होंगे, जिसमें EX, S, SX, SX(O) और SX(O) शामिल हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, डुअल कैमरा और टॉप वेरिएन्ट यानि एसएक्स (O) में सिंगल पैनल इलेक्ट्रिक सनरुफ दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य नए और शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

नए एक्सटर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन CNG ऑप्शन के साथ मिलेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल पेट्रोल के लिए चुनने की सुविधा मिलेगी। वहीं सीएनजी में केवल एक मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। कार में स्टाइलिश, डुअल टोन अलॉय व्हील्स, डुअल टोन पेंट ऑप्शन (फ्लोटिंग रुफ एफ़ेक्ट के साथ) और रुफ रेल्स मिलेंगे। अब तक इसके इंटीरियर की डिजाइन सामने नहीं आई है।

एक्सटर की सबसे खास बात इसका वॉयस एनेब्ल्ड इलेक्ट्रिक सनरुफ और डैशकैमरा है। डैशकैम फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है। जिसके जरिए चालक फ्रंट और रियर दोनों तरफ से फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग रिकॉर्डिंग ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें ड्राइविंग, ईवेंट और वैकेशन मोड शामिल हैं। Hyundai Exter के कीमत को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है। यह भारत में टाटा पंच और Citroen C3 को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews