Hyundai Ioniq 5 Facelift: बड़ी बैटरी के साथ आ गई हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV, मिलेंगे कई अपडेट्स, यहाँ जानें डिटेल

Hyundai Electric Car

Hyundai Electric Car: ग्लोबल मार्केट में हुंडई ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। Hyundai Ioniq 5 Facelift बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज के साथ आ चुकी है। बता दें कि पिछले साल जनवरी में कंपनी ने Ioniq 5 को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 45.95 लाख रुपये (एक्स शोरूम ) है।

hyundai new electric car

डिजाइन और फीचर्स

एसयूवी के फ्रंट और रियर बंपर में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। ग्रिल को भी अपडेट किया गया है। यह पिछले मॉडल से 20mm लंबी और 55mm ज्यादा चौड़ी है। बैक में रियर वाइपर दिया गया है। कार एग्रेसिव डिजाइन, यूनिक बंपर और 20 इंच एल्युमिनियम व्हील्स के साथ आती है। इसका इंटीरियर आपको हाल ही में लॉन्च हुए Tucson की याद दिला सकता है। कार में हीटेड स्टीयरिंग, पार्क एसिस्ट फंक्शन, वायरलेस चार्जिंग समेत कई नए फीचर्स मिलते हैं। इन्फोटेनमेंट में ओटीए अपडेट दिए गए हैं। साथ ही कई नए नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं।

hyundai new electric car

एसयूवी देगी पहले से अधिक रेंज

हुंडई की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 84kWh बैटरी पैक से लैस है। कार के रेंज में भी बढ़ोत्तरी की गई है। बता दें कि मौजूदा मॉडल 631 किलोमीटर रेंज के साथ आती है। भारत में फेसलिफ्ट वर्ज़न के लॉन्च को लेकर अब तक कंपनी ने कोई भी घोषणा नहीं की है। न ही कीमत को लेकर कोई अपडेट आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews