Hindi News

जापानी ऑटोमेकर होंडा ने भी भारतीय ग्राहकों को दिया झटका, इन गाड़ियों की कीमतों में किया इजाफा

Written by:Rishabh Namdev
Published:
जापानी ऑटोमेकर्स ने भारतीय ग्राहकों को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। दरअसल, पहले मारुति सुजुकी की गाड़ियों की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया था, वहीं अब होंडा भी भारतीय बाजार में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। इस खबर में देखें, होंडा ने अब अपनी कारों की कीमत में कितना इजाफा किया है।
जापानी ऑटोमेकर होंडा ने भी भारतीय ग्राहकों को दिया झटका, इन गाड़ियों की कीमतों में किया इजाफा

जापानी ऑटोमेकर्स होंडा ने भारतीय ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, होंडा ने अब अपनी गाड़ियों की कीमतों में वृद्धि कर दी है। हाल ही में होंडा ने अपनी नई गाड़ी अमेज को लॉन्च किया था, लेकिन इसके बाद ग्राहकों को झटका देते हुए कंपनी ने अपनी बाकी गाड़ियों की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।

बता दें कि इससे पहले जापानी ऑटोमेकर्स मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया था। दरअसल, मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़ियों के कई वेरिएंट्स की कीमतों को ₹50,000 तक बढ़ा दिया था, वहीं अब होंडा भी कीमतों में बदलाव करने जा रही है।

होंडा ने इस कार की बढ़ाई कीमत

जानकारी के मुताबिक, होंडा अपनी कई कारों की कीमतों में ₹20,000 तक की वृद्धि कर सकती है। होंडा ने होंडा सिटी के मैन्युअल, ऑटोमेटिक और हाइब्रिड तीनों ट्रांसमिशन मॉडल्स में ₹20,000 तक का इजाफा कर दिया है। हालांकि, होंडा सिटी के बेस वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने ऑटोमेटिक वेरिएंट में 6 में से 3 मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई हैं। बता दें कि होंडा सिटी की एक्स-शोरूम प्राइस ₹11,82,000 से शुरू होकर ₹20.5 लाख तक जाती है। अब इस गाड़ी की कीमतों में ₹20,000 तक का इजाफा कर दिया गया है।

इस गाडी की भी बढ़ गई कीमत

इसके अलावा, होंडा ने अपनी एलीवेट (Elevate) के मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन गाड़ियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। खास बात यह है कि भारतीय बाजार में इस गाड़ी के कुल 8 वेरिएंट्स उपलब्ध हैं। हालांकि, मैन्युअल वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के 6 वेरिएंट्स की कीमतों में ₹20,000 का इजाफा किया गया है। बता दें कि होंडा एलीवेट की एक्स-शोरूम प्राइस ₹11.19 लाख से शुरू होकर ₹16.63 लाख तक जाती है। अब ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट्स की कीमतों में ₹20,000 की वृद्धि देखने को मिलेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews