Kawasaki Ninja 7 HEV लॉन्च, ये है दुनिया की पहली Hybrid बाइक, लुक बना देगा दीवाना, जानें फीचर्स

Kawasaki Ninja 7 HEV लॉन्च, ये है दुनिया की पहली Hybrid बाइक, लुक बना देगा दीवाना, जानें फीचर्स

Automobile News: कावासाकी ने अपने नए हाइब्रिड इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा हट दिया है। इसका नाम Kawasaki Ninja 7 HEV (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) है। यह अपने जैसी दुनिया की पहली बाइक है। मोटरसाइकिल की डिजाइन ब्रांड से 650-700सीसी बाइक जैसा ही है। लेकिन इसका परफॉरमेंस इसे अलग बनाता है। नए निंजा 7 को 451सीसी पैरेलेल ट्विन इंजन और 9kW ट्रैक्शन के साथ 48 वॉल्ट बैटरी पैक से लैस किया गया है। इसके कुछ फीचर्स नए Kawasaki e-1 और Z e-1 से मिलते-जुलते हैं।

पावरट्रेन

कंपनी ने दावा किया है कि Ninja 7 का इंजन 250सीसी सेगमेंट जितनी फ्यूल एफिसीएंसी दे का है। वहीं ई-बूस्ट फीचर के तहत यह 43.5kW यानि करीब 58.3 PS पावर जनरेट करने में सक्षम है, इसे 51.1 kW तक बढ़ाया भी जा सकता है। कावासाकी निंजा भविष्य में आने वाले मोटरसाइकिलों की एक झलक दिखाता है।

फीचर्स

बाइक में फुल कलर टीएफ़टी डिस्प्ले, ऑटोमैटिक लॉन्च पोजीशन फाइंडर (ऑटोमैटिकली फर्स्ट गियर सिलेक्ट करने के लिए), एक आइडल स्टॉप, वॉक मोड (जो low-स्पीड रीवर्स और फॉरवर्ड का ऑप्शन देता है), पुश-अप बटन मिलता है। इसमें कल्च लीवर नहीं दिया गया है। मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड्स मिलेंगे: इको हाइब्रिड, स्पोर्ट हाइब्रिड और ईवी। इसे फिलहाल यूरोप और यूके में लॉन्च किया गया है। भारत लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews