नई Kia EV9 GT मचाएगी तहलका, जल्द होगी लॉन्च, सीईओ ने कर दिया ऐलान, धांसू होंगे SUV के फीचर्स, जानें यहाँ

नई Kia EV9 GT मचाएगी तहलका, जल्द होगी लॉन्च, सीईओ ने कर दिया ऐलान, धांसू होंगे SUV के फीचर्स, जानें यहाँ

Automobile News: साउथ कोरियन कंपनी किआ अपने नए ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने के लिए तैयार है। नई Kia EV9 GT की पेशकश जल्द ही हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने नए एसयूवी की घोषणा भी की कर दी है। कार की घोषणा ब्रांड के सीईओ Ho Sung Song द्वारा हो चुकी है। संभावनाएं है कि नई किआ ईवी9 जीटी वर्ष 2025 में लॉन्च होगी।

कार को लेकर अभ तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई हो। लेकिन कहा यह रहा है कि नई कार हाई-परफॉर्मेंस और स्पोर्टी लुक के साथ मार्केट में दस्तक देगी। इसमें कंपनी Kia EV9 के मुकाबले अधिक बड़ी बैटरी दे सकती है।

रिपोर्ट की माने तो नए किआ ईवी9 जीटी में ADAS मिल सकता है, जो ड्राइविंग के दौरान चालक को बेतरीन अनुभव देता है। इस फीचर के तहत कार में कुल 13 सेंसर जोड़े जाएंगे, जिसमें रडार, 360 डिग्री कैमरा और 2 Lidars शामिल होगा।

साल 2025 की शुरुआत में नया EV9 लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये तक बताई जा रही है। इस एसयूवी के कुछ फीचर्स लीक हो चुके हैं। कार में 76.1KWh की बैटरी मिल सकती है। जिसमें 201 bhp ऑल व्हील ड्राइव सेटअप मिल सकता है, जो 379bhp bhp पॉवर और 700Nm टॉर्क उत्पन्न कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews