लॉन्च से पहले Kia Picanto Facelift के फीचर्स लीक, जल्द होगी पेशकश, इन कंपनियों को देगी टक्कर

लॉन्च से पहले Kia Picanto Facelift के फीचर्स लीक, जल्द होगी पेशकश, इन कंपनियों को देगी टक्कर

Automobile News: साउथ कोरियन कंपनी किआ जल्द ही अपनी नई पिकांटो हैचबैक लॉन्च कर सकती है। इससे पहले नए Kia Picanto Facelift के फीचर्स लीक हो चुके हैं। कहा जा रहा है की यह ब्रांड की किफायती मॉडल्स में से एक है, जो 2017 में लॉन्च हुई 3rd जेननरेशन पिकांटो का दूसरा फेसलिफ्ट मॉडल है। पहला फेसलिफ्ट मॉडल वर्ष 2020 में लॉन्च हुआ था।

कंपनी के आधिकारिक तौर कर से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसके फीचर्स से पर्दा हट चुका है। इसकी डिजाइन पिछले मॉडल से काफी अलग होगी। हालांकि साइड सिल्हूट मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा। कर में नए व्हील्स एक 4-स्पोक जियोमेट्रिक पैटर्न डिजाइन के साथ मिलेंगे। रियर में एलईडी टेल लाइट्स जोड़े गए हैं, जो दोनों तरफ एक एलईडी लाइट बार से जुड़ी।

नए किआ पिकांटो फेसलिफ्ट के डैशबोर्ड पर एक फ्री-स्टैन्डिंग 8 इन्फोटेन्मेंट टचस्क्रीन डिस्प्ले और इंस्ट्रूमेंट के लिए 4.2 इंच स्क्रीन दी गई है, जो इसे कंपनी के अन्य मॉडल्स से अलग बनाती है। कार में ADAS फीचर भी जोड़ा गया है। स्टियरिंग वहहेल और इंटीरियर बिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कार में 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 83bhp पॉवर और 122Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। साथ में 1.0 लीटर Turbo पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जो 100bhp पॉवर और 172Nm टॉर्क उत्पन्न कर पाएगा। नई Kia Picanto Facelift मार्केट में Hyundai i10, Citroen C3, Volkswagen Up और अन्य कई कारों को टक्कर दे सकती है। यह बहुत जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews