Kia की नई एसयूवी 4 जुलाई को भारत में होगी लॉन्च, पहला टीजर जारी, सामने आए कई फीचर्स, जानें खास बातें

Kia की नई एसयूवी 4 जुलाई को भारत में होगी लॉन्च, पहला टीजर जारी, सामने आए कई फीचर्स, जानें खास बातें

Automobile News: किआ इंडिया ने अपनी अपकमिंग एसयूवी Kia Seltos Facelift का टीज़र जारी किया है। भारतीय बाजारों में 4 जुलाई को कार लॉन्च होने वाली है। टीज़र के जरिए एसयूवी के कई फीचर्स भी सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि भारत में पहली बार कंपनी अपनी एसयूवी ला रही है। इसमें पैनेरमिक सनरुफ दिया गया है, जो कार को और भी खास बनाता है। नई कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति ग्रैंड विटारा, क्रेटा और अन्य कई कंपनियों को टक्कर दे सकती है।

सेल्टॉस फेसलिफ्ट में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम मिलता है। इसमें मर्सिडीज जैसा सिंगल पैनल इन्फोटेन्टमेंट स्क्रीन और कंसोल दिया गया है। साथ में इमरजेंसी ब्रेकिंग, स्मार्ट एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइन्डस्पॉट डिटेक्शन और अन्य कई मॉडर्न फीचर्स और टेक्नोलॉजी कार में दिए गए हैं। इसके अलावा कार में वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, किआ कनेक्ट, स्मार्ट पावर टेलगेट्स, डिजिटल Key इत्यादि फीचर्स भी मिलते हैं।

वहीं एसयूवी में हेडहैम्प, ग्रिल में एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स, नए टेल लैंप (एलईडी लाइटबार के साथ) और नए अलॉय व्हील्स कंपनी ने जोड़े हैं। Seltos फेसलिफ्ट में HVAC कंट्रोल यूनिट के साथ डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी ने एसी वेन्ट के बीच में लगे हजार्ड लाइट स्विच में भी बदलाव किए हैं।

कार के मैकेनिज़्म में कोई बदलाव नहीं किया किया गया है। इसे 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन से लैस किया किया गया है। पेट्रोल इंजन 115hp पावर और 144Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। वहीं डीजल इंजन 116hp पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kia India (@kiaind)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews