Kia ने हटाया 3 नए मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, EV5 के फीचर्स का हुआ खुलासा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Kia ने हटाया 3 नए मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, EV5 के फीचर्स का हुआ खुलासा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Automobile News: किआ ने कोरिया में आयोजित हुए “EV Day” पर Kia EV5 के फीचर्स के साथ-साथ दो नए इलेक्ट्रिक एसयूवी का कॉन्सेप्ट भी साझा किया है। जिनके नाम EV4 सेडान और EV3 एसयूवी बताए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में फिलहाल ईवी6 मौजूद है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। तीन नए मिड-साइज़ एसयूवी के साथ कंपनी अपने ईवी लाइनअप को बढ़ाने जा रही है।

ऐसी हो सकती है डिजाइन

किआ ईवी5 का कॉन्सेप्ट नया नहीं है। चीन में इसके कॉन्सेप्ट से पहले ही पर्दा हटाया जा चुका है। अब ब्रांड के इसके प्रॉडक्शन-रेडी मॉडल वर्ज़न का खुलासा भी कर दिया है। साथ ही कई फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। इसकी डिजाइन ईवी9 एसयूवी पर आधारित है। कार का निर्माण ई-GMP प्लेटफ़ॉर्म पर किया गया है। एसयूवी के तीन ब्रॉड ट्रिम्स होंगे, जिसमें स्टैन्डर्ड, लॉंग रेंज और लॉंग रेंज AWD शामिल हैं।

Kia EV3

ईवी5 का पावरट्रेन और राइवल

स्टैन्डर्ड मॉडल 160kW इलेक्ट्रिक मोटर और 64kWh के साथ आएगा, जो 530 km की रेंज देगा। लॉंग रेंज वेरिएन्ट 160 kW इलेक्ट्रिक मोटर और 88kWh बैटरी पैक से लैस होगा, जो 720 km की रेंज देगा। वहीं लॉंग रेंज AWD वेरिएन्ट में 230kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 88kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो 650 km की रेंज दे सकता है। यह कार मार्केट में Harrier EV को टक्कर दे सकती है।

Kia EV4

ईवी4 और ईवी3 के बारे में

ईवी4 एक 4-Door सेडान है, जो स्पोर्टी लुक के साथ आएगी। इसमें डुअल स्क्रीन सेटअप और स्लिम इंस्ट्रूमेंट पैनल मिल सकता है। वहीं ईवी3 की साइज़ सेल्टॉस एसयूवी जितना है। इसकी डिजाइन काफी हद्द तक किआ ईवी9 जैसी है। कंपनी ने दोनों ही कारों के फीचर्स और टेक्निकल स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews