लॉन्च से पहले सामने आया Hyundai Exter का Killer लुक, नई एसयूवी देगी इन कंपनियों को टक्कर, जानें खास बातें

लॉन्च से पहले सामने आया Hyundai Exter का Killer लुक, नई एसयूवी देगी इन कंपनियों को टक्कर, जानें खास बातें

Automobile News: हुँडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी नई एसयूवी से पर्दा हटा दिया है। अपकमिंग कार का नाम “Hyundai Exter” है। यह ब्रांड की नई स्मॉल एसयूवी है और शानदार फीचर्स के साथ ही मार्केट में दस्तक दे सकती है। टीज़र में हुंडई एक्सटर का फ्रंट लुक देखा जा सकता है। कंपनी ने कुछ फीचर्स की जानकारी भी शेयर कर दी है। स्कैच इमेज में ग्रीन कलर वेरिएन्ट के एसयूवी दिखने में काफी स्टायलिश लग रहा है।

हुंडई एक्सटर का फर्स्ट लुक आपको Hyundai Venue की याद दिला सकता है। हालांकि इसे Exter के फीचर्स वेन्यू से ज्यादा बेहतर होगा। एसयूवी में एच शेप का DRL जोड़ा गया है। प्रोजेक्टर हैडलैंप, स्क्वायर शेप की हेडलाइट केसिंग और बिग साइज़ का ग्रिल दिया गया है। बॉनट पर ब्रांड का लोगो दिया गया है। साथ में ORVM में इंटीग्रेटेड इन्डिकेटर्स मिलता है। इसके अलावा इसका रुफ़ रेल्स काफी हद्द तक वेन्यू जैसा दिखता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी में एलईडी DRL, सनरूफ और 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। सेफ़्टी के लिए कई नए फीचर्स भी कंपनी एसयूवी में जोड़ सकता है। नए एक्सटर को ग्रैन्ड आई-10 प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है। एआई 3 कोडनेम से इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

नई एसयूवी मार्केट में कई प्रसिद्ध कंपनियों को कड़ी टक्कर देती नजर आयेगी। भारत में यह मौजूदा टाटा पंच, रेनो काइगर, सिट्रॉएन सी-3, नीसान मैग्नाइट और अन्य कारें शामिल हैं। लॉन्च को लेकर अब तक कोई भी अपडेट नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews