Komaki Flora: पेट्रोल- डीजल का चक्कर छोड़िए, अब कम पैसे में ज्यादा दौड़ेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Komaki Flora: पेट्रोल- डीजल का चक्कर छोड़िए, अब कम पैसे में ज्यादा दौड़ेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Komaki Flora : हमारे देश में महंगाई चरम सीमा पर है ऐसे में तेल से लेकर रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले हर सामान दिन- प्रतिदिन महंगी होती जा रही है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने से इसका साफ असर हमारे देश में भी देखने को मिलता है। एक तरफ लोगों को अत्याधुनिक सुविधाओं की इतनी आदत पड़ चुकी है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद भी वो अपनी आधी कमाई अपनी वाहनों में फूंक देते हैं तो वहीं दूसरी ओर वाहन कंपनी भी हर दिन कुछ-ना-कुछ नया लॉन्च करती ही रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे स्कूटर के बारे में बताते हैं जो कि बहुत ही किफायती और कम दाम में आपको उपल्बध हो रहा है।

कम दाम में भारतीय बाजार में उपलब्ध

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की जो आपको मात्र 10 में 100 किलोमीटर तक का सफर तय करने में आपकी मदद करता है। जिसका नाम कोमाकी फ्लोरा (Komaki Flora) है। यह बेहद ही कम दाम में भारतीय बाजार में उपलब्ध है। इसे एकदम मार्डन लुक में तैयार किया गया है। इसकी डिजाइन लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है।

गियर मोड का दिया गया स्विच

अब इसके स्पेशल फीचर्स कि यदि हम बात करें तो इसमें गियर मोड और रिवर्स के लिए अलग से स्विच दिया गया है, जिससे ड्राइव करने वाले को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके साथ ही, इसमें क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन भी दिया गया है। अब आपको इसके लिए अलग से कोई भी फैसीलिटी एड करने की जरूरत नहीं है।

चार रंगों में उपलब्ध

इसमें चार रंग उपलब्ध है, जिनमें जेट ब्लैक, रेड, ग्री और ग्रीन रंग है। जिसमें लिथियम आयन की बैटरी दी गई है। जिसे फुल चार्ज करने के बाद यह आपको लगभग 100 किलोमीटर तक की रेंज देता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews