KTM ने लॉन्च की नई बाइक, 20 सितंबर से बुकिंग शुरू, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, जान लें ये खास बातें

KTM ने लॉन्च की नई बाइक, 20 सितंबर से बुकिंग शुरू, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, जान लें ये खास बातें

Automobile News: ऑस्ट्रीयन ब्रांड केटीएम ने अपनी नई लिमिटेड एडीशन बाइक “KTM 890 Adventure R Rally” से पर्दा हटा दिया है। यह कंपनी की प्रीमियम और एक्स्क्लूसिव मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत 21.7 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। खास बात यह है कि इसके केवल 700 यूनिट्स ही पूरे दुनिया में बेचे जाएंगे। बाइक की बुकिंग 20 सितंबर से ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी।

फीचर्स

नई 890 एडवेंचर आर रैली में राइडिंग मॉड्स के साथ ABS जोड़ा गया है। चौड़े फुटपेग्स और एल्युमिनियम रियर मास्टर सिलेंडर बाइक में मिलते हैं। फ्रंट टायर में फोर्क गार्ड मिलता है। ADV में एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, एक स्लोपिंग फ़्यूल टैंक (एक्सटेंशन के साथ), टैपरिंग टेल सेक्शन एलईडी टेललाइट के साथ मिलते हैं। क्रूज कंट्रोल, मोटर स्लिप रेगुलेशन, रैली मॉड्स और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें WP Xplor Pro Suspension सिस्टम भी मिलता है।

पावरट्रेन

परफॉरमेंस और इंजन की बात करें तो केटीएम के नए मोटरसाइकिल में 889सीसी 4 स्ट्रोक, पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है, जो 103.5hp मैक्सिमम पावर और 100Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स और PASC एंटी हॉपिंग क्लच मिलता है। फिलहाल, भारत में बाइक की बिक्री को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews