Mahindra Scorpio N: महिंद्रा की नई 7-सीटर एसयूवी लॉन्च, मिलेंगे कई खास फीचर्स, इतनी है कीमत, यहाँ जानें डिटेल

mahindra scorpio n z8 select

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा स्कॉर्पियो N लाइनअप में एक नई एसयूवी जुड़ चुकी है। कंपनी ने नए Mahindra Scorpio N Z8 Select वेरिएन्ट को लॉन्च कर दिया है। इसे Z6 और Z8 के बीच में रखा गया है। एसयूवी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपए है। इंडियन मार्केट में यह 1 मार्च 2024 को 24 से उपलब्ध होगी।

अलग-अलग वेरिएन्ट की कीमत भी अलग

पेट्रोल एमटी की कीमत 16.99 लाख रुपये, पेट्रोल एटी की कीमत 18.49 लाख रुपए, डीजल एमटी की कीमत 17.80 लाख रुपये और डीजल एटी की कीमत 18.99 लाख रुपए है। नया सिलेक्ट वेरिएंट 1.65 लाख रुपए महंगा है। नई महिंद्र स्कॉर्पियो मार्केट में टाटा हैरियर, टाटा सफारी, हुंडई क्रेटा और किया सेल्टॉस को टक्कर दे सकती है।

Mahindra Scorpio N Z8 Select

पावरट्रेन

स्कॉर्पियो एन Z8 सिलेक्ट को 2.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 203 एचपी पावर जेनरेट करता है। 2.2 लीटर का डीजल इंजन 175एचपी पावर जेनरेट करता है। साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प दिया गया है।

डिजाइन और फीचर्स

एसयूवी मिडनाइट ब्लैक एक्सटीरियर के साथ आती है। बाकी फीचर्स Z8 मॉडल से मिलते-जुलते हैं। इसमें डुअल बैरल एलईडी हेडलाइट एलइडी DRLs के साथ दिया गए हैं। 17 इंच डायमंड कट डुएल टोन एलॉय व्हील्स और एलईडी प्रोजेक्टर फोग लैंप मिलता है। केबिन Z8 जैसा ही है और ब्राउन-ब्लैक थीम के साथ आता है। एसयूवी में 7 लोग बैठ सकते हैं। एसयूवी में 8.0 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट, 7.0 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो प्ले, एप्पल कारप्ले, रियर डिस्क ब्रेक्स, एक सनरूफ 6 एयरबैग्स और अन्य कई फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews