तहलका मचाने आ रही है Mahindra की नई SUV, टीजर जारी, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, 29 अप्रैल को होगी लॉन्च

mahindra new suv

Automobile News: महिंद्रा आपकी नई एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। 29 अप्रैल को नई Mahindra XUV 3XO से पर्दा हटेगा। कंपनी ने कार का नया टीजर जारी किया है। इसी के साथ कई फीचर्स का खुलासा भी हुआ है। एसयूवी कार कनेक्टेड  टेक्नोलॉजी और रिमोट क्लाइमेट कंट्रोल के साथ आएगी।

mahindra XUV 3XO

टीज़र के जरिए हुआ कई फीचर्स का खुलासा

टीजर में देखा जा सकता है कि एसयूवी में एड्रेनोक्स कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी मिलती है, ऐसी ही टेक्नोलॉजी एक्सयूवी700 में देखी गई थी। इस फीचर के जरिए यूजर्स AC को स्मार्टफोन के जरिए कंट्रोल कर पाएंगे। इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन पर क्लाइमेट कंट्रोल सेटिंग को भी देखा गया है। इसमें डुअल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा।

mahindra XUV 3XO

मिलेंगे कई नए फीचर्स

एसयूवी के डिजाइन को भी अपडेट किया गया है। इसमें नए हेडलाइट, एलइडी डीआरएल, नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स और नया एलइडी टेललाइट दिया गया है। कार में 10.25 इंच का इन्फोटेनमेंट स्क्रीन मिलता है। इसके अलावा यह सेगमेंट की पहली ऐसी कार है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसके पहले के सभी मॉडल सिंगल पैन सनरूफ के साथ आते हैं। एसयूवी ADAS फीचर्स, रियर एसी वेंट्स, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रेयर टाइप-सी यूएसबी चार्जर के साथ आती है।

mahindra XUV 3XO

राइवल और कीमत

XUV 3XO मार्केट में टाटा Nexon, किआ सॉनेट, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और निसान मैग्नाइट को टक्कर दे सकती है। इसकी कीमत XUV300 से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, मौजूदा मॉडल की कीमत 8 लाख रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews