मारुति सुजुकी ला रही है नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, भारत में टेस्टिंग शुरू, 60kWh बैटरी पैक से होगी लैस, जानें डीटेल

मारुति सुजुकी ला रही है नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, भारत में टेस्टिंग शुरू, 60kWh बैटरी पैक से होगी लैस, जानें डीटेल

Automobile News: मारुति सुजुकी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। जल्द ही Maruti Suzuki eVX की पेशकश भारत में होने की संभावना है। इसे देश में पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। हाल ही में कार के प्रॉडक्शन वर्ज़न की पेशकश टोक्यो मोटर शो में हुई थी। ऑटो एक्सपो 2023 ईवेंट में भी इसे पेश किया गया था। वहीं टेस्ट म्यूल को सबसे पहले पोलैंड में स्पॉट किया था और अब गुरुग्राम में इसे देखा गया है।

डिजाइन और फीचर्स

इलेक्ट्रिक एसयूवी का लुक कॉन्सेप्ट जैसा ही है। इसमें अपराइट फ्रंट फेशिया दिया गया है। साथ में खाली ऑफ ग्रिल और L-आकार के हेडलैंप मिलते हैं। रियर में C-पिलर माउंटेड दरवाजे दिए गए हैं। एसयूवी में स्लिम रैपराउन्ड टेललाइट और इंटीग्रेटेड रुफ स्पॉइलर मिलता है। व्हीलबेस 2.7 मीटर है। वहीं कार का 4.3 मीटर लंबी है।

maruti suzuki evx

पावरट्रेन और कीमत

मारुति सुजुकी ईवीX टोयोटा के 40L स्लेटबॉर्ड आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसे 60kWH बैटरी पैक से लैस किया गया है, जो अधिकतम 550 किलोमीटर रेंज देने में सक्षम हो सकती है। मारुति सुजुकी ने अब तक एसयूवी से संबंधित अधिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 20 लाख रुपये से लेकर 25 रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews