मात्र इतने डाउनपेमेंट पर घर ला सकते हैं मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, यहां जानिए कितने रुपए की महीने की किस्त बनेगी

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स इस समय भारतीय ग्राहकों के मन में बस चुकी है। हर महीने इसकी सेल में इजाफा हो रहा है। ऐसे में कई लोग मारुति सुजुकी की इस कार के बारे में सर्च कर रहे हैं। इस खबर में हम आपको इसके टॉप सेलिंग मॉडल डेल्टा प्लस के साथ ही डेल्टा ऑटोमैटिक की आसान फाइनेंस स्कीम के बारे में भी जानकारी देंगे।
मात्र इतने डाउनपेमेंट पर घर ला सकते हैं मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, यहां जानिए कितने रुपए की महीने की किस्त बनेगी

मारुति सुजुकी की गाड़ियां हमेशा से ही भारतीय ग्राहकों के दिल पर राज करती आई हैं। इसका कारण है कि इस कंपनी की गाड़ियां सस्ती होने के साथ-साथ माइलेज के मामले में भी जबरदस्त होती हैं। पहले अर्टिगा ने भारतीय ग्राहकों के दिलों पर राज किया था, और अब मारुति सुजुकी फ्रोंक्स लोगों को खूब पसंद आ रही है। हर महीने इस गाड़ी की बंपर सेल हो रही है। कई लोग इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, और कई लोग इसे खरीदने के लिए किस्तों का भी उपयोग कर रहे हैं। अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है।

इस खबर में हम आपको मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को खरीदने की पूरी जानकारी देंगे—कैसे आप इसे सिर्फ ₹2,00,000 में अपने घर ला सकते हैं और बाकी पैसा ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं। इस खबर में हम आपको ईएमआई से जुड़ी पूरी जानकारी भी देंगे।

माइलेज, कीमत और फीचर्स पर डाल लें नजर

सबसे पहले हमें इस गाड़ी के खास फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी होनी चाहिए। बता दें कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.52 लाख से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट ₹13.4 लाख तक जाता है। बाजार में कंपनी ने इसके लगभग 16 वेरिएंट उतारे हैं, जिनमें से दो वेरिएंट सीएनजी में भी उपलब्ध हैं। कंपनी ने गाड़ी में 998 सीसी से लेकर 1197 सीसी तक का इंजन दिया है। यह इंजन 76.43 बीएचपी से लेकर 98.69 बीएचपी तक की पावर जेनरेट करता है और 147.6 न्यूटन मीटर तक का पीक टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो कंपनी के दावे के मुताबिक, यह गाड़ी पेट्रोल वेरिएंट में 20.5 से 22.89 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है, जबकि सीएनजी में यह गाड़ी 28.51 किमी/किग्रा तक का माइलेज देती है।

कितना करना होगा डाउनपेमेंट? और महीने की किस्त

अगर आप इस गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके फाइनेंस ऑप्शन पर भी नजर डालते हैं। गाड़ी की ऑन-रोड कीमत ₹9.84 लाख तक जा सकती है। अगर आप ₹2,00,000 का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बैंक से ₹7.84 लाख का लोन मिलेगा। लोन का इंटरेस्ट रेट आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। मान लीजिए कि आप 5 साल के लिए यह लोन लेते हैं और बैंक आपको 10% ब्याज दर पर लोन देता है, तो आपको हर महीने करीब ₹16,658 चुकाने होंगे।

अगर आप इसके डेल्टा ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए जाते हैं, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.5 लाख हो जाती है और ऑन-रोड कीमत ₹9.95 लाख तक पहुंच जाती है। अगर आप 5 साल के लिए यह लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने ₹16,891 चुकाने होंगे। कुल मिलाकर, आपको इस लोन पर लगभग ₹2.8 लाख अतिरिक्त ब्याज देना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews