मर्सिडीज की नई एसयूवी भारत में लॉन्च, बीएमडबल्यू X5 से होगा मुकाबला, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें क्या है इसमें खास

mercedes benz gle

Automobile News: मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपनी नई जीएलई एसयूवी को लॉन्च किया है। इसे जीएलसी और जीएलएस एसयूवी के बीच में रखा गया है। Mercedes Benz GLE Facelift के 20,000 यूनिट्स मार्केट में उपलब्ध होंगे। इसका मुकाबला बीएमडबल्यू X5, ऑडी Q7 और Volvo XC90 से होगा। कार में कई अपडेट्स किए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 96.40 लाख रुपये है। वहीं टॉप वेरिएन्ट 1.15 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) में उपलब्ध होगी।

mercedes benz gle

पावरट्रेन

एसयूवी का पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मॉडल उपलब्ध होगा। साथ में 48वी माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़ा गया है। कार के 4 पावरट्रेन वेरिएन्ट मिलते हैं: जीएलई 300डी, जीएलई 450 और जीएलई 450डी। यह अधिकतम 280kW पावर और 750Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है। एसयूवी की टॉप स्पीड 250km/h है। ब्रांड ने दावा किया है कि यह 5.6 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।

mercedes benz gle

डिजाइन, फीचर्स और कलर ऑप्शन

एसयूवी के बम्पर, एलईडी लाइट्स टेललाइट्स में अपडेट किया गया है। स्पेस और कैबिन के लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया किया है। नए स्टियरिंग व्हील और क्रोम फिनिश्ड एसी वेंट्स मिलते हैं। इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन के MBUX सिस्टम को भी अपडेट किया गया है। वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 4-जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, 13 स्पीकर बर्मस्टर, 360 डिग्री कैमरा और एयर सस्पेंसन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कार के पाँच कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे” पोलर व्हाइट, हाई टेक सिल्वर, सैलेनाइट ग्रे, ऑब्सीडियन ब्लैक और ब्लू।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews