मर्सिडीज की सबसे सस्ती SUV भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत, पावरफुल इंजन से लैस, मिल रहें कई अपडेट्स, जानें डीटेल

mercedes benz gla

Automobile News: मर्सिडीज ने अपनी सबसे सस्ती एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है। नई 2024 Mercedes Benz GLA Facelift नए अपडेट्स के साथ इंडियन मार्केट में दस्तक दे चुकी है। इसकी (GLA 200 पेट्रोल) शुरुआती कीमत 50.50 लाख रुपए है। ब्रांड ने नया स्पेक्ट्रेल ब्लू कलर पेश किया है। बता दे की सबसे पहले गला 2010 में पेश किया गया था

वेरिएन्ट और कीमत

मर्सिडीज़ बेंज जीएलए फेसलिफ्ट दो तरिम में में उपलब्ध होगी, इसमें प्रोग्रेसिव लाइन और एमजी लाइन शामिल है। प्रोग्रेसिव लाइन में पेट्रोल के साथ-साथ डीजल ऑप्शन भी मिलता है। एजीएम लाइन केवल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। बता दें कि सबसे पहली  जीएलए 2010 में आई थी। 220d प्रोग्रेसिव की बिक्री ब्रांड ने बंद कर दी है। 200d 4M AMG लाइन की कीमत 56.90 लाख रूपये है। 220d 4M प्रोग्रेसिव की कीमत 54.75 लाख रुपये है।

Mercedes benz gla 2024

डिजाइन

एसयूवी के फ्रंट डिजाइन को अपडेट किया गया है। नए ग्रिल जोड़े गए हैं। इसका बंपर एग्रेसिव लुक के साथ आता है। एसयूवी के दो नए वेरिएंट पेश किए गए हैं, दोनों में एलईडी हेडलैंप्स और टेल लैंप्स मिलते हैं। प्रोग्रेसिव लाइन में 18 इंच और एएमजी लाइन में 19 इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

फीचर्स

प्रोग्रेसिव लाइन स्टार पैटर्न इंटीरियर डिजाइन और एएमजी लाइन कार्बन ट्रिम के साथ आता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें  हैंड फ्री टेल गेट, एडाप्टिव हाई बीम असिस्ट, एक्टिव पार्क असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग,  एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, रन फ्लैट टायर एक्टिव ब्रेक असिस्ट और टायर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स से एसयूवी को लैस किया गया है।

Mercedes benz gla 2024

पावरट्रेन

पावर ट्रेन की बात करें तो 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी पावर और 270 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन किया गया है। यह 8.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। फ्यूल एफिशिएंसी 17.4 किलोमीटर प्रति लीटर है। 2.0 लीटर डीजल इंजन अधिकतम 187 बीएचपी पावर और 400Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 8 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 18.9 किलोमीटर प्रति लीटर है। 7.5 सेकंड में यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews