नई Mercedes Little G- Class जल्द देगी मार्केट में दस्तक, सामने आया टीजर, जानें कैसे होंगे फीचर्स

नई Mercedes Little G- Class जल्द देगी मार्केट में दस्तक, सामने आया टीजर, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Automobile News: मर्सिडीज G-Wagon का छोटा और सस्ता मॉडल लाने की तैयारी में है। जिसकी घोषणा भी जर्मन ऑटोमेकर ने कर दिया है। साथ ही ” Mercedes Little G- Class ” से संबंधित टीज़र जारी किया है। टीजर के साथ इमेज साझा करते हुए कंपनी ने सीईओ ओला कलेनियस ने कहा, “लिटिल जी” बोल्ड, ओल्ड स्कूल जी-क्लास का कैरेक्टर के साथ आएगी, लेकिन छोटा पैकेज होगी।”

कैसे हो सकते हैं फीचर्स?

उम्मीद है कि नई लिटिल जी क्लास पुराने मॉडल की तरह ही बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगा। अब तक इसके डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि कार G-Wagon के नीच रहेगी। इसमें 4-व्हील ड्राइव मिल सकता है। इसमें Jeep Wrangler और Defender जैसे कुछ फीचर्स भी मिल सकते हैं। हालांकि इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। अफवाएं हैं कि लिटिल जी-क्लास ऑल इलेक्ट्रिक मॉडल होगी, जो 300 मिल का रेंज दे सकती है।

भारत में मौजूद जी-क्लास के बारे में

बता दें कि भारत में मौजूद मर्सिडीज जी-क्लास 3.0 लीटर, OM656 इन-लाइन 6 सिलेंडर इंजन इंजन के साथ आता है, जो 330hp पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह 6.4 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी कीमत 2.55 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews