आ गई पोर्श की नई लग्जरी सेडान, पावरफुल इंजन से है लैस, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, भारत में इतनी होगी कीमत, जानें डीटेल

2024 Porsche Panamera

Automobile News: लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्श ने अपनी नई सेडान से पर्दा हटा दिया है, जिसका नाम Porsche Panamera है। जल्द ही यह भारत में एंट्री लेगी। कीमत का ऐलान ब्रांड ने कर दिया है। नए तकनीक और पावरफुल इंजन के साथ स्पोर्ट्स सेडान वर्ष 2024 में लॉन्च हो सकती है।

कीमत और ड्राइविंग मोड्स

नई पोर्श पैनामेरा भारत में आने वाली सबसे महंगी पोर्श सेडान है। इसकी कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) होगी। मौजूदा V6 पैनामेरा की कीमत 1.57 करोड़ रुपये है। सेडान के तीन ड्राइविंग मोड्स हैं- नॉर्मल, स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स प्लस।

फीचर्स

लग्जरी कार में कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। यह पहले से ज्यादा पतली है। एक्सटिरीयर और पावरट्रेन में अपडेट्स किए गए हैं। इसमें मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स, 8-वे एडजस्टेबल इलेक्ट्रिक सीट्स, फुल एचडी 12.3 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट, 6 एयरबैग्स और पोर्श कॉम्यूनिकेशन मैनेजमेंट, वॉयस कंट्रोल और ऑडियो इंटरफ़ेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा “Taycan” स्टाइल लाइटबार टेललाइट मिलता है। नई ट्यूर्बो ई-हाइब्रिड मॉडल यूनिक डिजाइन के साथ आती है।

2024 Porsche Panamera

पावरट्रेन

नई पोर्श पैनामेरा को 4.0 लीटर ट्विन Turbocharged वी8 इंजन से लैस किया गया है। साथ में नया 188bhp इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलता है। इसका इंजन अधिकतम 670bhp पावर जनरेट करता है। वहीं इलेक्ट्रिक मोटर 187 bhp पावर जनरेट करने में सक्षम है। टोटल टॉर्क आउटपुट 930Nm है। साथ में अपडेटेड 8-स्पीड PDK डुअल कलथ ट्रांसमिशन मिलता है। नई 2024 पैनामेरा ट्यूर्बो ई-हाइब्रिड 3.2 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। टॉप स्पीड 315 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews