New Bajaj Pulsar: भारत में नई बजाज पल्सर की एंट्री, डिजाइन से हट गया पर्दा, खरीदने से पहले जान लें ये 5 खास बातें, पढ़ें खबर

2024 Bajaj Pulsar NS200

New Bajaj Pulsar: नई बजाज पल्सर जल्द ही भारत के सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। कंपनी ने 2024 Bajaj Pulsar NS200 से पर्दा हटा दिया है। बाइक कई नए फीचर्स और अपडेट्स के साथ आती। हाल ही में टू व्हीलर निर्माता ने नई पल्सर का टीज़र जारी किया है। डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन से पर्दा हट चुका है।  हालांकि कीमत को लेकर कंपनी ने अब तक कोई भी अपडेट नहीं दी। लॉन्च डेट को लेकर कोई खुलासा किया है। पिछले मॉडल को ध्यान में रखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है की बाइक की कीमत डेढ़ लाख रुपए के आसपास होगी।

डिजाइन

नई बजाज एनएस200 के फेशिया में काफी में अपडेट मिलता है। यह नई एलइडी हेडलैंप क्लस्टर के साथ आती है। फ्रंट डिजाइन इसमें नए बूमरैंग शेप्ड एलइडी डीआरएल दिए गए हैं।

पावरट्रेन

बाइक को 199.05 सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस किया गया है। जो 24.13 बीएचपी पावर 9750 आरपीएम पर जनरेट करने में सक्षम है। मोटरसाइकिल 8000 आरपीएम पर 18.74 पीक टॉर्क जेनरेट करती है। साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलता है।

फीचर्स

बाइक कई नए खास फीचर्स के साथ आती है। नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर रिवर्स एलसीडी इल्यूमिनेशन के साथ दिया गया है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए राइडर्स अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर पाएंगे। इनकमिंग कॉल्स और एसएमएस का नोटिफिकेशन  मिलेगा। टर्न बाय टर्न नेवीगेशन की सुविधा मिलेगी।

व्हील्स और साइकलिंग पार्ट

नई बजाज पल्सर के के साइकिल पार्ट में कुछ खास बदलाव नहीं किए गए हैं। बस इसके स्टाइल में कुछ अपडेट किए गए हैं। यह नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। फ्रंट में यूएसडी फोर्क और बैक में एक मोनोशॉक मिलता है। साथ में 17 इंच के अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं।

इनसे होगा मुकाबला

नई बजाज पल्सर की बुकिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। फिलहाल इसका लॉन्च टीज़र ही जारी हुआ है। यह मार्केट में Honda Hornet 2.0 और TVS Apache RTR 200 4V को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews