हो जाइए तैयार, इस दिसंबर भारत में लॉन्च होगी 4 नई दमदार कार, नोट कर लें डेट, यहाँ जानें डीटेल

new car launches in december

Car Launches in December 2023: इस दिसंबर कई नई कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं। जिनकी चर्चा लंबे समय से हो रही है। इस लिस्ट में लेम्बोर्गिनी, किआ और अन्य प्रसिद्ध ब्रांड शामिल हैं। यदि आप भी नई कर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपकमिंग कारों के नाम और लॉन्च डेट पर एक नजर जरूर डाल लें-

लेम्बोर्गिनी की ये कार मचाएगी धमाल

नई Lamborghini Reveulto हाइब्रिड भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। 6 दिसंबर को यह मार्केट में एंट्री लेगी। इसकी संभावित कीमत 8.9 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है। कार 6.5 लीटर V12 इंजन से लैस होगी।, जो 9250 आरपीएम पर 825 BHP पावर और 6750 आरपीएम 725 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

नई किआ सॉनेट देगी दस्तक

2023 Kia Sonet Facelift भी भारत में लॉन्च होने जा रही है। इसका टीज़र भी जारी हो चुका है। सब-4 मीटर एसयूवी 14 दिसंबर को लॉन्च होगी। इसे 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर Turbo पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन से लैस किया गया है।

लिस्ट में लेक्सस की ये कार शामिल

नई Lexus LM MPV भी इस महीने भारत में लॉन्च हो सकती है। हालांकि इसके लिए कोई भी तारीख अब तक निर्धारित नहीं की गई है। इसकी प्री-बुकिंग इस साल अगस्त से शुरू है।

जीप कॉम्पास पेट्रोल

इस लिस्ट में नई भी शामिल है, जो 1.3 लीटर Turbo पेट्रोल इंजन से लैस होगी। इसमें नया मोटर मिलने की संभावना है। लॉन्च डेट अब तक कन्फर्म नहीं हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews