Hero New Bike: तहलका मचाने आ रही है हीरो की नई बाइक, लॉन्च टीज़र जारी, नोट कर लें ये तारीख

Hero New Bike: तहलका मचाने आ रही है हीरो की नई बाइक, लॉन्च टीज़र जारी, नोट कर लें ये तारीख

Hero New Bike: हीरो मोटरकॉर्प ने हाल ही में Xtreme 200S 4 वॉल्व को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी नई बाइक लेकर बाइक लेकर आ रही है। जिसका लॉन्च टीज़र भी जारी हो चुका है। 29 जुलाई को भारत में बाइक की पेशकश होगी। हालांकि हीरो मोटरकॉर्प ने टीज़र में मोटरसाइकिल के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नई Hero Karizma XMR 210 है, जो जल्द ही भारत के सड़कों पर नजर आ सकती है।

बाइक की तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। नई करिज्मा एक्सएमआर 210 शार्प और अग्रेसीव लुक स्टाइल के साथ आयेगी। इसमें 17 इंच अलॉय व्हील्स, शार्प हेडलाइट, मसक्यूलर फ्यूल टैंक, बोल्ड पेंट ऑप्शन, एक साइड स्लँग एक्जॉस्ट, क्लिप ऑन स्टाइल हैंडलबार और उठे हुआ टेल सेक्शन मिलेगा। साथ में स्प्लीट सीट देखने को मिल सकता है, जो बाइक के लुक को और भी स्पोर्टी और शानदार बनाएगा।

वहीं फीचर्स की बात करें तो नए Karizma में ब्लूटूथ के साथ फुली-डिजिटल डिस्प्ले, फुल एलईडी लाइटिंग और नया कनेक्टिविटी Suit 2.0 मिल सकता है, जो ई-सिम और स्मार्टफोन एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर दुर्घटना से सतर्क करेगा। साथ ही इस फीचर से टर्न-ऑन टर्न नेविगेशन, लोकेशन, डीलर को ढूँढने, सर्विस बुक करने और रोडसाइड असिस्टेंट को कॉल करने की सुविधा भी मिलेगा।

इसके अलावा सेफ़्टी फीचर्स में डुअल चैनल ABS और साइड स्टैंड इंजन कट -ऑफ फ़ंक्शन शामिल हैं। बाइक नए 210सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस होगी। आउटपुट को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है। साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।

नई हीरो करिज्मा की कीमत 1.80 लाख तक हो सकती है। इस संबंध में कोई भी जानकारी कन्फर्म नहीं है। मार्केट में बाइक बजाज प्लसर RS200, KTM RC200, सुजुकी Gixxer SF 250 और Yamaha YZF R15 V4 को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews