नई Hero Xtreme 200S 4V भारत में लॉन्च, इन कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन, मिलेंगे कई नए फीचर्स, इतनी है कीमत

नई Hero Xtreme 200S 4V भारत में लॉन्च, इन कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन, मिलेंगे कई नए फीचर्स, इतनी है कीमत

Automobile News: हीरो मोटरकॉर्प ने अपनी नई बाइक लॉन्च कर दी है। इसका नाम Hero Xtreme 200S 4V है। मोटरसाइकिल में कई नए अपडेट्स देखने को मिलेंगे। इसकी कीमत 1.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बाइक में नया फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सम्पूर्ण टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ मिलता है। यह तीन कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा, जिसमें मून येलो, Stealth एडीशन और पैंथर ब्लैक मैटेलिक शामिल हैं।

2V मॉडल की तुलना में 4V मॉडल के ग्राफिक्स और रंग के अलावा स्टाइलिंग और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब बाइक के फेयरिंग, साइड पैनल और फ्यूल टैंक का लुक ज्यादा स्पोर्टी हो गया है। Xtreme 200S 4V स्टैन्डर्ड मॉडल से 5,890 रुपये अधिक महंगा है। बाइक मार्केट में Suzuki Gixxer SF, Bajaj Pulsar 220F और बजाज प्लसर RS200 को टक्कर दे सकती है।

एक्सट्रिम 200एस 4वी को 199.6cc 4-वॉल्व, ऑयल कूल्ड मोटर से लैस किया गया है। साथ में XSense टेक्नोलॉजी मिलती है। इंजन OBD2 और E20 कॉम्प्लीएंट है, जो 8000 आरपीएम पर 18.9 bhp पावर और 6500rpm पर 17.35Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसके अलावा बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो बाइक के फ्रंट में कॉन्वेनशनल टेलीस्कोपिक फोर्क्स और बैक में 7-स्टेप एडजस्टेबल मॉनो शॉक दिया गया है। साथ में 17 इंच अलॉय व्हील्स और डिस्क ब्रेक फ्रंट-बैक में दिए गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews