आ रही है नई Hyundai i20, लॉन्च से पहले डिजाइन-फीचर्स से हट गया पर्दा, कंपनी ने जारी किया नया टीजर, जानें डीटेल

आ रही है नई Hyundai i20, लॉन्च से पहले डिजाइन-फीचर्स से हट गया पर्दा, कंपनी ने जारी किया नया टीजर, जानें डीटेल

Automobile News: हुंडई भारत में “Hyundai i20” लॉन्च करने से लिए तैयार है। इससे पहले कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन से पर्दा हट चुका है। बता दें कि मौजूदा हुंडई i20 तीन साल पहले लॉन्च हुई थी। वहीं इसका फेसलिफ्ट वर्ज़न मई, 2023 में ग्लोबल मार्केट में पेश हुआ था। अब भारतीय मार्केट में i20 फेसलिफ्ट एंट्री लेने के लिए तैयार है।

डिजाइन

कंपनी ने रविवार को कार का नया टीज़र जारी किया है। जिसके जरिए कई जानकारी सामने आ चुकी है। इसके बाहरी डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ था। केवल नया ग्रिल और अलग बंपर डिजाइन मिलता है। वहीं हेडलैंप, बॉनेट और DRLs में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साइड प्रोफाइल और टेललाइट्स भी पिछले मॉडल जैसा ही है। कार में नए व्हील्स मिल सकते हैं। उम्मीद है नया i20 फेसलिफ्ट नए कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।

फीचर्स

बात इंटीरियर की करें तो इसमें कई बदलाव नजर आएंगे। डुअल डैशकैम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट और पैडल शिफ्टर जैसे अपडेट मिलने वाले हैं। सेफ़्टी से जुड़े कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। यूरोप मॉडल में ADAS मिलता है। उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाले i20 फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएन्ट में ADAS मिलेगा।

पावरट्रेन

इंजन स्टैन्डर्ड मॉडल जैसा ही मिलता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 88 PS पावर और 114.7 Nm टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और IVT गियरबॉक्स मिल सकता है। इसके अलावा 1.0 लीटर ट्यूर्बो अतिरिक्त इंजन भी मिल सकता है, जो 120 PS पावर और 172 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। साथ में 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews