नई KTM 250 Adventure V भारत में लॉन्च, दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध, इस कंपनी को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

नई KTM 250 Adventure V भारत में लॉन्च, दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध, इस कंपनी को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

Automobile News: भारत में नई KTM 250 Adventure V लॉन्च हो चुकी है। नए मॉडल में लोअर सीट हाइट मिलता है। इसका लुक काफी हद्द तक स्टैन्डर्ड मॉडल से मिलता-जुलता है, बस सीट हाइट का अंतर है।  बाइक की कीमत स्टैन्डर्ड मॉडल जितनी है, जो 2.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

नए केटीएम 250 एडवेंचर वी के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें Racing Blue और इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज शामिल है। इसे 249सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड मोटर से लैस किया गया है, जो 29.6 bhp पॉवर और 24Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स और ट्यून के साथ स्लीपरक्लच दिया गया है।

नए बाइक में केटीएम 390 की तरह ही 834 मिलीमीटर सीट हाइट मिलती है। बता दें कि 250 3 एडवेंचर के स्टैन्डर्ड मॉडल में 855 मिमी सीट हाइट मिलता है। फीचर्स की बात करें तो नए KTM 250 Adventure V में स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 14.5 लीटर फ्यूल टैंक, शॉर्ट विंडस्क्रीन, आर19 रियर टायर, आर 17 फ्रंट टायर और डुअल चैनल ABS मिलता है। बाइक मार्केट मे Suzuki V स्ट्रॉम SX2500 को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews