आ रही है नई Mahindra Thar EV, 15 अगस्त को हटेगा कॉन्सेप्ट से पर्दा, पढ़ें पूरी खबर

आ रही है नई Mahindra Thar EV, 15 अगस्त को हटेगा कॉन्सेप्ट से पर्दा, पढ़ें पूरी खबर

Automobile News: महिंद्रा नए थार इलेक्ट्रिक के कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाने के लिए तैयार है। 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाले इवेंट में Mahindra Thar EV के कॉन्सेप्ट का खुलासा होगा। इससे पहले कार्यक्रम में 5-door थार वर्ज़न के डेब्यू की उम्मीद की जा रही थी।

महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक 4×4 सेटअप का दावा करते हुए ऑफ-रोड वाहन के रूप में मार्केट में दस्तक देगा। साथ में क्वाड-मोटर सीस्टम और क्रैब स्टीयर सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। इस फीचर के जरिए वाहन के चारों पहिये 45 डिग्री के एंगल से घूमने में सक्षम होंगे। इसके अलावा थार पार्किंग एरिया में आसानी से साइड से पहियों को रोल करने और 360 डिग्री से मोड़ने की सुविधा भी मिलती है।

थार ईवी के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। लेकिन इसके प्रोटोटाइप को देखा जा चुका है। रिपोर्ट की माने नई थार ईवी आंतरिक दहन इंजन (ICE) संस्करण के जैसे बॉडी-ऑन-फ्रेम सेटअप पर आधारित हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि महिंद्रा ईवी-समर्पित प्लेटफ़ॉर्म पर भी काम कर रहा है। अब तक थार ईवी के स्पेसिफिकेशन, लॉन्च की तारीख, कॉन्सेप्ट, कीमत और फीचर्स को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।

बता दें कि वर्तमान में महिंद्रा थार के तीन इंजन विकल्प मार्केट में मौजूद हैं। 15 अगस्त को कंपनी नए Mahindra Scorpio N Pick-UP के कॉन्सेप्ट का खुलासा भी करेगी। इस संबंध में सोशल मीडिया पर टीज़र भी जारी किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews