नई Mercedes Benz GLC भारत में लॉन्च, मिलेंगे कई नए फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, यहाँ देखें

नई Mercedes Benz GLC भारत में लॉन्च, मिलेंगे कई नए फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, यहाँ देखें

Automobile News: नई Mercedes Benz GLC भारत में लॉन्च हो चुकी है। लग्जरी एसयूवी की सेल भी शुरू हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 73.5 लाख रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 74.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम)  है। इसमें कई नए फीचर्स और अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। कॉस्मेटिक्स में भी बदलाव किया है। इच्छुक ग्राहक 1.5 लाख के टोकन में कार की बुकिंग कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जीएलसी 300 की कीमत 73.5 लाख रुपये और जीएलसी 220D की कीमत 74.5 लाख रुपये है।

डिजाइन और लुक

एसयूवी का लुक पिछले मॉडल से कुछ खास अलग नहीं है। इसमें भी ट्विक्ड ग्रिल, स्लीकर, शार्प हेडलाइट्स और एक नया डिजाइन किया हुआ बंपर मिलता है। कार में 19 इंच अलॉय व्हील्स और एक स्लोपिंग रुफ मिलता है। रियर पार्ट में नया एलईडी टेल लाइट्स और एक ट्विक्ड बंपर मिलता है। इसका इंटीरियर आपको नए C-क्लास से प्रेरित है। डुअल तों शेड और ग्लॉसी एपलिक इसे काफी आकर्षक लुक देता है। साथ ही AC टर्बाइन का स्टाइल भी काफी अलग है।

पावरट्रेन

जीएलसी 300 पेट्रोल वेरिएन्ट में 2 लीटर 4 सिलेंडर इंजन 9 स्पीड AT ट्रांसमिशन के साथ मिलता है, 258PS पावर और 400Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। वहीं जीएलसी 220d डीजल में 2 लीटर 4 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 197PS पावर और 440Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।

फीचर्स

खास बात यह है कि लग्जरी एसयूवी में पोर्ट्रेट स्टाइल वाला 11.9 इंच MBUX टचसरीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम और 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। साथ में पैनोरैमिक सनरुफ, डुअल टोन क्लाइमेट कंट्रोल, 64 कलर एंबिएन्ट लाइटिंग, और बर्मरस्टर 3डी साउन्ड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 7 एयर बैग्स, 360 डिग्री कैमरा और TPMS दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews