आ रही है नई रेनॉल्ट डस्टर, लॉन्च से पहले हट गया डिजाइन से पर्दा, सामने आई तस्वीरें, फीचर्स लीक, यहाँ जानें डीटेल

New Renault Duster

New Renault Duster: रेनॉल्ट डस्टर भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकती है। पहली बार एसयूवी से जुड़ी जानकारी लीक हो चुकी है। बता दें कि पिछले साल कंपनी के सिस्टर ब्रांड Dacia ने अपने “Duster” मॉडल को पेश किया था। रेनॉल्ट डस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी गई है। पावरट्रेन और फीचर्स को लेकर भी अपडेट सामने आई है।
New Renault Duster

डिजाइन और फीचर्स

नई डस्टर का डिजाइन और स्टाइल काफी हद्द तक Dacia Duster जैसा ही है। इसमें डबल स्टैक ग्रिल, स्लिम हेडलैंप और बड़े व्हील्स दिए गए हैं। रियर पार्ट में त्रिकोणीय टेल लैंप दिया है। साथ में चंकी बूट दरवाज़ें भी मिलते हैं। इसमें ब्लैक-ग्रे कैबिन मिलता आई। एक 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक Dual डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। इसके 5 सीटर और 7 सीटर वेरिएन्ट मिलेंगे।
New Renault Duster

पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो कार में 3 पेट्रोल इंजन मिल सकते हैं। इसमें 1.2 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम, एक 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो बाय-फ्यूल इंजन और 1.6 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 2 इलेक्ट्रिक मोटर और 1.2kWh बैटरी के साथ शामिल है। कार भारत में वर्ष 2025 में लॉन्च हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews