आ रही है नई Royal Enfield Classic 650, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

आ रही है नई Royal Enfield Classic 650, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

Automobile News: रॉयल एनफील्ड अपने कई बाइक्स पर काम रहा है। जिसमें Royal Enfield Classic 650 भी शामिल है। हालांकि में मोटरसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिसके जरिए डिजाइन और कुछ की-फीचर्स से पर्दा हट चुका है। इसके साथ क्लासिक 350 पर आधारित Bobber बाइक को भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सोशल मीडिया पर टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरें भी देखी गई हैं।

नई आरई क्लासिक 650 अपने पुराने और रेट्रो डिजाइन के साथ आयेगी। राउन्ड एलईडी हेडलाइट, बल्ब टर्न इन्डिकेटर और स्प्लीट सीट को जोड़ा गया है। बाइक में 650सीसी मोटर मिलेगा। इसका 648सीसी ऑयल-कूल्ड, ट्विन सिलेंडर इंजन 47bhp पावर और 52Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। साथ में  6 -स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो क्लासिक 650 में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कॉनसोल और ABS मिल सकता है। वहीं टेस्टिंग वाले मॉडल में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, डुअल रियर शॉक्स और स्पोक्ड व्हील्स देखें गए हैं। संभावनाएं है कि कंपनी बाइक में अलॉय व्हील्स जोड़ सकती है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 की पेशकश भारत में वर्ष 2025 में हो सकती है, इसकी संभावित कीमत 3.2 लाख रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews