आ रही है नई Tata Curvv एसयूवी, पहली बार टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, यहाँ जानें डीटेल

आ रही है नई Tata Curvv एसयूवी, पहली बार टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, यहाँ जानें डीटेल

Automobile News: टाटा कर्व्व एसयूवी की चर्चा लंबे समय से हो रही है। अब कॉन्सेप्ट के बाद Tata Curvv SUV को भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इंटरनेट पर टेस्ट म्यूल की तस्वीरें वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसकी पेशकश वर्ष 2024 में होगी। यह टाटा का पहला Coupe-स्टाइल एसयूवी मॉडल है। टेस्टिंग म्यूल के जरिए कार के कई की-फीचर्स भी सामने आए हैं। बता दें कि इस साल Auto Expo में कंपनी ने एसयूवी का कॉन्सेप्ट साझा किया था।

कर्व्व एसयूवी में अपडेटेड नेक्सन के फ्रंट में प्रोफाइल में एक जैसा स्टाइलिंग ट्रीटमेंट मिल सकता है। इसमें एसयूवी कूपे जैसा लुक मिलता है, लेकिन इसका साइड प्रोफाइल आपको जैक अप सेडान की याद दिला सकता है। प्रोटोटाइप में कार के शानदार अलॉय व्हील के डिजाइन को भी देखा जा सकता है।

एसयूवी में इंटीरियर के लिए नई डिजाइन की फ़िलॉसफ़ी की पेशकश कंपनी ने ऑटो एक्सपो में की थी। कार में नए टू-सपोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है, इसके साथ इल्यूमिनेटेड लोगो डिस्प्ले भी उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा नई टाटा कर्व्व में ऑल डिजिटल हाई डेफ़िनिशन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेनटमेंट सिस्टम एक बड़ी टचस्क्रीन के साथ मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews