आ रही है नई टोयोटा कैमरी सेडान, लॉन्च से पहले सामने आया टीजर, मिलेंगे कई नए फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

toyota camry

Automobile News: ऑटोमोबाइल मार्केट में जल्द ही टोयोटा कैमरी सेडान दस्तक दे सकती है। कंपनी ने अपकमिंग कार का टीज़र भी जारी किया है। हालांकि इसमें कार के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नेक्स्ट-जनरेशन Toyota Camry है। इस साल के अंत में इसका ग्लोबल डेब्यू हो सकता है। Los Angeles Auto Show के दौरान ब्रांड इस कार से पर्दा हटा सकता है।

ऐसा हो सकता है डिजाइन

ब्रांड द्वारा जारी किए गए टीज़र में नई सेडान के Silouette को देखा जा सकता है, जो मौजूद मॉडल से मिलता-जुलता ही है। इसमें एलईडी लाइटिंग सिग्नेचर देखा जा सकता है। कार TNGA-K प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसका डिजाइन आपको Toyota Crown की याद भी दिला सकता है।

पावरट्रेन के बारे में

बता दें कि इस सेडान का पहला मॉडल वर्ष 2018 में पेश किया गया था। कहा जा रहा है कि नई टोयोटा कैमरी कई नए फीचर्स और नए हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होगी। इसका टॉप वर्ज़न 236bhp हाइब्रिड पावरट्रेन और ऑल व्हील ड्राइव के साथ आ सकता है। वहीं नीचे ट्रिम में 203 BHP 2.5 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। हालांकि इस बात को लेकर कोई भी आधारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews