आ रही है नई ट्रायंफ “Daytona, इस दिन होगी लॉन्च, डेट कर लें नोट, 660सीसी इंजन से होगी लैस, यहाँ जानें डीटेल

Triumph Daytona

Triumph Daytona 660: नई ट्रायंफ डेटोना अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। ब्रिटिश टू-व्हीलर निर्माता Triumph ने सोशल मीडिया अपकमिंग मोटरसाइकिल के लॉन्च की घोषणा की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह “Daytona 660” है। बाइक 9 जनवरी को ग्लोबल डेब्यू कर सकती है। टीज़र में इसकी झलक देखी जा सकती है। इससे पहले बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है।

कैसी होगी बाइक?

बाइक मौजूदा मॉडल Trident और टाइगर पर आधारित होगी। डिजाइन और फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इसका लुक काफी हद तक Daytona Moto2 765 जैसा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें सेमी-सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। यह मसक्यूलर फ्यूल टैंक के साथ आएगी। फ्रंट फेशिया में स्प्लीट टाइप वाइड एलईडी हेडलैंप मिलेगा।

पावरट्रेन और फीचर्स

ट्राइडेन्ट और टाइगर की तरह यह सुपरस्पोर्ट्बाइक भी 660सीसी इन लाइन 4 सिलेंडर लिकवित कूल्ड इंजन से लैस होगा, जो 80hp पावर और 64Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 17 इंच अलॉय व्हील्स, USD फोर्क और मोनोशॉक मिलेगा। यह मल्टीपल राइडिंग मोड के साथ आएगी- ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विक शिफ्टर। इसके अलावा बैक में सिंगल रोटर और फ्रंट में दो डिस्क मिलेंगे।

राइवल और कीमत

यह भारत में वर्ष 2024 के शुरुआती महीनों में दस्तक दे सकती है। मार्केट में इसका मुकाबला Honda CBR650R, कावासाकी निंजा 650 और यामाहा R7 से होगा। इसकी कीमत 10 लाख के आसपास हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews