नई रेनॉल्ट डस्टर मिड-साइज एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू, दमदार इंजन से है लैस, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें इसमें क्या है खास

renault duster

Renault New Car: नई रेनॉल्ट डस्टर से पर्दा हट चुका है। नए इंटीरियर और एक्सटिरियर के साथ इस मिड साइज़ साइज़ एसयूवी ने ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले ली है। भारत में यह वर्ष 2025 में लॉन्च होगी। नेक्स्ट-जनरेशन Renault Duster SUV ब्रांड के CMF-B प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है। इसकी पेशकश रेनॉल्ट के अंतर्गत आने वाले ब्रांड “Dacia” द्वारा की गई है। नई डस्टर भारत में किआ सेल्टॉस, होंडा एलिवेट, MG Astor और Hyundai Creta को टक्कर देगी।

डिजाइन

एसयूवी का कॉन्सेप्ट “Bigster” पर आधारित है। नई डस्टर पहले से ज्यादा बॉक्सी और मस्क्यूलर लुक के साथ आती है। फ्रंट में स्लीक एलईडी हेडलैंप “Y” शेप के एलईडी DRLs के साथ दिया गया है, जो फ्रंट ग्रिल से कनेक्टेड है। बैक में भी “Y” शेप एलईडी टेललाइट दिया गया है। कार में साइड क्लैडिंग, फ्लेयर्ड रियर फेन्डर, टैपरिंग विंडो और रुफ रेल्स मिलते हैं।

renault duster 2024

फीचर्स

इन्टिरियर की बात करें तो AC वेंट्स के नीचे इन्फोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है। यूनिक फोन होल्डर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेन्मेंट डिस्प्ले के बीच दिया गया हो। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS, मल्टीपल एयरबैग्स और इलेट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स कार में जोड़े गए हैं।

renault duster 2024

पावरट्रेन

पावरट्रेन को लेकर भी अपडेट आई है। यह पहली डस्टर होगी जो डीजल इंजन के विकल्प के बिना आने वाली है। इसमें 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। पहला इंजन 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलेगा। 1.2 लीटर माइल्ड हाइब्रिड 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन 48V इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलेगा। इसके अलावा एक 3-सिलेंडर 1.0 लीटर Turbocharged पेट्रोल/एलपीजी कॉम्पैटिबल इंजन 6 स्पीड मैनुअल के साथ एसयूवी में मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews