नई Nissan Magnite AMT जल्द लेगी मार्केट में एंट्री, इन कंपनियों से होगा मुकाबला, जानें क्या खास होगा

नई Nissan Magnite AMT जल्द लेगी मार्केट में एंट्री, इन कंपनियों से होगा मुकाबला, जानें क्या खास होगा

Automobile News: निसान इंडिया अगले महीने भारत में मैग्नाइट एसयूवी के सेगमेंट में नई एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। Nissan Magnite AMT  (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) वर्जन जल्द ही भारत के सड़कों पर नजर आ सकती है। इसमें कई नए अपडेट्स भी मिलने वाले हैं।

निसान मैग्नाइट एएमटी में क्या नया होगा?

निसान मैग्नाइट एएमटी 1.0 लीटर NA पेट्रोल इंजन से लैस होगी। कहा जा रहा है कि यह किफायती कीमत पर मिलने वाली ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलने वाली कारों में से एक होगी। इसके अलावा कंपनी मैग्नाइट ब्लैक एडीशन पर भी काम कर रही है। इसमें 4 पावरट्रेन ऑप्शन भी मिलेंगे।

Nissan Magnite के बारे में

बता दें कि दिसंबर 2020 में मैग्नाइट को भारत में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली करो के गिनती में शामिल है। लेकिन लंबे समय से एसयूवी में एएमटी अपडेट नहीं आई है। बेस मॉडल 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन और एक मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। एसयूवी में बेयरिंग सनरुफ, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, 8 इंच टचस्क्रीन और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

मैग्नाइट ब्लैक एडीशन के बारे में

बात निसान मैग्नाइट ब्लैक एडीशन की करें तो यह ब्लैक इंटीरियर और एक्सटीरियर कलर स्कीम के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि यह सेगमेंट का टॉप वेरिएन्ट होगा। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ-साथ कई फीचर्स भी मिल सकते हैं।

राइवल

मार्केट में नई Nissan Magnite का मुकाबला Renault Kiger, Tata Punch, Citroen C3 और Hyundai Exter से हो सकता है। कीमत को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews