रेंज रोवर इवोक फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, फ्रेश डिजाइन, शानदार फीचर्स, मिल रहें दो इंजन ऑप्शन, इतनी है कीमत

Range Rover Evoque Facelift

Range Rover Evoque Facelift: नई रेंज रोवर इवोक फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 67.90 लाख है। लग्जरी एसयूवी के दो कलर ऑप्शंस मिलते हैं, जिसमें Corinthian Bronze और Tribeca ब्लू शामिल हैं। कार फ्रेश डिजाइन और कई अपडेटेड फीचर्स के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री ले चुकी है।

डिजाइन और लुक

कार की एक्सटीरियर डिजाइन ही नहीं बल्कि इसका इंटीरियर भी काफी यूनिक है। ग्रिल डिजाइन को अपडेट किया गया है। यह डायमंड टर्न्ड व्हील्स, सिग्नेचर DRLs के साथ एलईडी हैडलाइट्स और लाल ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। यह सिंगल ट्रिम “Dynamic SE” में उपलब्ध होगी।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई इवोक फेसलिफ्ट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, डुअल क्लाइमेट कंट्रोल 3D सराउंड व्यू कैमरा टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड्राइड ऑटो मिलता है। कैबिन में 11.4 इंच का टच स्क्रीन फुली डिजिटल कंट्रोल के साथ दिया है, एडवांस पीवी प्रो 1 इन्फोटेनमेंट से लैस है।

पावरट्रेन

नई रेंज रोवर इवोक में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 184 kW पावर और 365Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं 2 लीटर डीजल इंजन अधिकतम 150kW पावर और 430 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। एडवांस माइल्ड हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पेट्रोल और डीजल दोनों ही लाइनअप को पूरा करता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews