लॉन्च से पहले Range Rover Sport SV से हट गया पर्दा, जल्द होगी भारत में एंट्री, बेहद खास होंगे व्हील्स, जानें फीचर्स

लॉन्च से पहले Range Rover Sport SV से हट गया पर्दा, जल्द होगी भारत में एंट्री, बेहद खास होंगे व्हील्स, जानें फीचर्स

Automobile News: रेंज रोवर की नई एसयूवी से पर्दा हट चुका है, जिसका नाम Range Rover Sport SV बताया जा रहा है। ये सुपर एसयूवी नई खास फीचर्स के साथ मार्केट में दस्तक देगी। साथ ही पहली कर किसी कार में 23 इंच कार्बन फ़ाइबर अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसमें अपग्रेडेड कैबिन और ऑडियो सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। नई कार इस साल भारत में दस्तक दे सकती है। हालांकि लॉन्च की कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

स्टैन्डर्ड मॉडल की तुलना में नया RR स्पोर्ट एसवी 76 किलोग्राम हल्का है। साथ में 6डी डायनैमिक सस्पेंशन सिस्टम मिलता है। दुनिया में पहली बार हाइड्रोलीक इंटरलिंक्ड डैम्पर्स, हाइट एडजस्टेबल एयर स्प्रिंग और पिच कंट्रोल का कॉम्बिनेशन किसी कार में मिलने वाला है। कार की डिजाइन भी काफी आकर्षक है। इंटीरियर की बात करें तो नए स्पोर्ट एसवी में स्पेशल इंटेक्स अपफ्रंट, कार्बन फाइबर एक्जोस्ट टिप्स, रिप्रोफाइल्ड साइड स्कर्ट और अन्य कई कार्बन फाइबर हाईलाइट्स मिलते हैं। साथ में 29 -स्पीक 1430 Watt मेरीडियन सिग्नेचर साउन्ड सिस्टम खास बॉडी और Soul सीट एक्सपिरियन्स के साथ मिलता है।

नए एसयूवी में 5.0 लीटर ट्विन ट्यूर्बो वी8 इंजन मिलता है, जो 634bhp पॉवर और 730Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। स्टैन्डर्ड मॉडल की तुलना में यह 60bhp अधिक पॉवर और 50Nm अधिक टॉर्क उत्पन्न करता है। कार केवल 3.6 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है, टॉप स्पीड 270 kmph है। इसका माइल्ड हाइब्रिड कॉम्बिनेशन स्टैन्डर्ड मॉडल के मुकाबले 15% कम CO2 उत्पन्न करता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews