आ गई Rolls-Royce की नई लग्जरी कार, सामने आई पहली झलक, लुक देखकर आप हो जाएंगे फिदा, यहाँ जानें फीचर्स

आ गई Rolls-Royce की नई लग्जरी कार, सामने आई पहली झलक, लुक देखकर आप हो जाएंगे फिदा, यहाँ जानें फीचर्स

Rolls Royce New Luxury Car: रॉयल रॉयल ने अपनी कई लिमिटेड एडिशन कार से पर्दा हटा दिया है। जिसका नाम Rolls-Royce Black Badge Ghost Ekleipsis है। यह पश्चिम हेमिस्फेयर में लगने वाले सूर्य ग्रहण से प्रेरित है। इसके सिर्फ 25 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगें। बता दें कि स्टैन्डर्ड ब्लैक बैज गोस्ट की कीमत 6.95-7.95 करोड़ रुपये होती है, इस स्पेशल एडिशन की कीमत ज्यादा होने की संभावना है।

डिजाइन और फीचर्स

कार की डिजाइन काफी यूनिक है। यह एक साथ डार्कनेस और लाइट दोनों को दर्शाती है। इसका बाहरी हिस्सा लिरीकल कॉपर कलर का है। इस लिमिटेड एडिशन कार के फ्रंट में पेंथियन ग्रिल दिया गया है, इसके नीचे मैंडरिन एक्सेंट कलर स्ट्रिप्स जोड़ा गया है। साइड में ब्रेक कैलीपर्स और ब्लैक-व्हाइट टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

वहीं इंटीरियर की बात करें तो इसमें स्टारलाइट हेडलाइन दिया गया है। इसमें मिलने वाला कस्टम एनीमेशन सबसे लंबे सूर्य ग्रहण की नकल करता है, जो 7 मिनट और 31 मिनट तक चलता है। इसमें bi-कलर सीट्स दिए गए हैं, जो सूर्यास्त की दर्शाता है। डैशबोर्ड टाइमपीस में 0.5 कैरेट का डायमंड दिया गया है।

पावरट्रेन

नए ब्लैक बैज गोस्ट को 6.7 लीटर ट्विन ट्यूर्बो V12 पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है। साथ में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो चारों व्हील्स को पावर देते हैं। इसका इंजन 1600 आरपीएम पर 563 hp पावर और 850 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews