Royal Enfield Bullet 350: भारत के सड़कों पर जल्द दिखेगी नई बुलेट, इस दिन होगी लॉन्च, टीजर जारी, जानें

Royal Enfield Bullet 350: भारत के सड़कों पर जल्द दिखेगी नई बुलेट, इस दिन होगी लॉन्च, टीजर जारी, जानें

Royal Enfield Bullet 350:  रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी न्यू जेनरेशन बुलेट लॉन्च करने के लिए तैयार। बुलेट 350 के लॉन्च की घोषणा कंपनी ने एक वीडियो टीज़र के जरिए कर दिया है। 30 अगस्त को Bullet 350 भारत में लॉन्च होगी। ब्रांड का कारोबार देश में काफी मजबूत है। बड़ी आबादी बुलेट लाइनअप को पसंद करती है।

कई बार नई बुलेट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। लेकिन जल्द ही यह सड़कों पर दौड़ती नजर आयेगी। बाइक J-प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है। समान प्लेटफ़ॉर्म पर Meteor 350, हंटर 350 और क्लासिक 350 भी आधारित है। टीज़र ने मोटरसाइकिल के बारे में RE ने अधिक जानकारी साझा नहीं की है। इसके लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ेगा।

नई बुलेट 349cc सिंगल सिलेंडर मोटर, लॉंग स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन से लैस होगी, जो 19.9 bhp पावर और 27Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगी। साथ में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। पहले की तुलना में गियर ज्यादा बेहतर हो सकता है।

बाइक का चेसिस अपको क्लासिक 350 की याद दिला सकता है। फ्रंट में मिलने वाले टेलिस्कोपिक फोर्क्स और बैक ने ट्विन गैस चार्ज्ड को हटा दिया गया है। फ्रंट में डिस्क और बैक में ड्रम ब्रेक मिलेगा। कहा जा रहा है कि कंपनी ब्रेक वाले वेरिएन्ट को भी बेचने की तैयारी में है। वहीं इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ऐनलॉग स्पीडोमीटर और छोटे डिजिटल रीडआउट (Fuel Gauge के लिए) के साथ मिलेगा। कीमत को लेकर अब तक कंपनी ने कोई भी घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews