दिलों पर राज करने आ रही है Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, लॉन्च टाइमलाइन का हुआ खुलासा, जानें अपडेट

दिलों पर राज करने आ रही है Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, लॉन्च टाइमलाइन का हुआ खुलासा, जानें अपडेट

Automobile News:  रॉयल एनफील्ड की पकड़ भारतीय बाजारों में काफी मजबूत है। वर्तमान में कंपनी अपने कई मोटरसाइकिल के निर्माण पर काम कर रही है। अब RE इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में प्रवेश करने जा रहा है। भारत में आने वाले दो सालों में Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक डेब्यू कर सकती है।

क्या है कंपनी का प्लान?

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिद्धार्थ लाल के मुताबिक रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रहा है। मोटरसाइकिल के विकास के लिए एक स्पेशल टीम भी तैयार की जा रही है। टू-व्हीलर्स मार्केट में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए कंपनी कई प्रोडक्ट्स को तैयार करने और ईवी मॉडल्स की बिक्री के लिए एक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयारी कर रही है, जिसके लिए करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है। सिद्धार्थ लाल ने बताया कि रॉयल एनफील्ड का लक्ष्य इलेक्ट्रिक यूनिट्स के उत्पादन को 1.5 लाख क्षमता तक पहुंचाना है, जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है।

मार्केट में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

बता दें कि मिड-साइज़ मोटरसाइकिल सेगमेंट में लगातार कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है। लेकिन रॉयल एनफील्ड अभी भी 90% बाजार हिस्सेदारी के साथ कारोबार कर रहा है। हाल ही में Harley Davidson X400 और Triumph Speed 400 की लॉन्चिंग हुई है। लाल ने कहा कि, ‘रॉयल एनफील्ड अपने राइवल्स से कई कदम आगे है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews