रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 लॉन्च, मिलेंगे कई नए फीचर्स, केटीएम 390 एडवेंचर को देगी टक्कर, इतनी है कीमत, जानें यहाँ

royal enfield himalayan 450

Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड से अपनी नई हिमालयन 450 को लॉन्च कर दिया है। 24 नवंबर को गोवा में आयोजित मोटोवर्स 2023 ईवेंट में ब्रांड ने बाइक के कीमत का ऐलान भी कर दिया है। यह चार वेरिएन्ट में उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत भी अलग-अलग है। इसे सभी प्रकार के सड़कों के लिए तैयार किया गया है। मोटरसाइकिल के दो राइडिंग मोड्स हैं- Eco और परफॉरमेंस।

Royal Enfield Himlayan 450

वेरिएंट्स और कीमत

बेस मॉडल काजा ब्राउन की कीमत 2.69 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। स्लेट हिमालयन और स्लेट पॉपी ब्लू (Pass) की कीमत 2.74 लाख रुपये है। कामेट व्हाइट की कीमत 2.79 लाख रुपये है। वहीं टॉप वेरिएन्ट हनले ब्लैक की कीमत 2.84 लाख रुपये है।

Royal Enfield Himlayan 450

पावरट्रेन

नए ADV को को 450सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन, सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस किया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 39.5 BHP पावर और 5500 आरपीएम पर 40Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स स्लिप एंड असिस्ट क्लटच के साथ मिलता है।

फीचर्स

हिमालयन 450 में एलईडी हेडलैंप, ट्विन-Spar ट्यूबलर फ्रेम, 4 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर राइड बाय वायर सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ दिया गया है। फ्रंट में 21 इंच और बैक में 17 इंच रियर स्पोक्ड व्हील्स डुअल पर्पस टायर्स के साथ जोड़े गए हैं।

Royal Enfield Himlayan 450

इन बाइक्स से होगा मुकाबला

नई Royal Enfield Himlayan 450 ने हिमालयन 411 का स्थान लिया है। मार्केट में यह केटीएम 390 एडवेंचर, बीएमडबल्यू G 310 जीएस और Yezdi एडवेंचर को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews