रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 का नया टीजर जारी, सामने आई तस्वीर, लॉन्च डेट कन्फर्म, केटीएम 390 एडवेंचर को देगी टक्कर

Royal Enfield Himalayan 452

Automobile News: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 जल्द ही भारत के सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। 7 नवंबर यानि दिवाली से पहले Royal Enfield Himalayan 452 की पेशकश होने वाली है। हाल ही में ब्रांड ने मोटरसाइकिल का नया टीज़र जारी किया है। इसका फाइनल टेस्ट पूरा हो चुका है। हिमालयन 452 मौजूदा हिमालयन ने ज्यादा पावरफुल होगी।

पावरट्रेन

मोटरसाइकिल 451.65सीसी लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस होगी, जो 8000rpm पर 39.5bhp पावर और 36-39 Nm मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करेगा। साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ मिलेगा, जो बेहतर डाउनशिफ्ट और माइल-मंचिंग का अनुभव राइडर्स को दे सकता है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें को नए हिमालयन 452 में नया सर्कुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, Dual चैनल ABS टेक, एलईडी लाइटिंग, मल्टी एडजस्टेबल मोनोशॉक, यूएसडी फोर्क्स और अन्य कई फीचर्स मिलने वाले है। साथ में ट्रैक्शन कंट्रोल और कई राइड मॉड्स देखने को मिल सकते हैं।

डिजाइन और राइवल

इसकी डिजाइन मौजूदा हिमालयन से ज्यादा अलग नहीं है। इसमें मिड-सेट फुटपेग्स, एक बड़ा फ्यूल टैंक, स्प्लीट सीट्स और फिक्स्ड हेडलैंप जोड़ा गया है। बाइक मौजूदा मॉडल से ज्यादा बड़ी होगी। मार्केट में यह KTM 390 Adventure को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews