Royal Enfield Scram 450 जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट,  मिलेंगे शानदार फीचर्स

Royal Enfield Scram 450 जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट,  मिलेंगे शानदार फीचर्स

Automobile News: इस साल रॉयल एनफील्ड अपनी कई मोटरसाइकिल की पेशकश कर सकती है। जिसमें से एक नई Royal Enfield Scram 450 भी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक बार भी बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मार्केट में फिलहाल RE Scram 411 मौजूद है, जिसकी कीमत 2.06 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। कंपनी बुलेट 350, शॉटगन 650, क्लासिक 650 और हिमालयन Raid समेत कई बाइक्स पर काम कर रही है।

नई स्क्रैम 450 को नई एक्सेसरीज़ के साथ स्पॉट किया गया है। राउन्ड हेडलाइट के ऊपर स्मॉल ट्रांसपेरेंट वाइज़र देखा गया है। साथ में फ्लैट वाइड हैन्डलबार बार एंड-मिरर के साथ मिल सकता है। स्प्लीट सीट पुराने मॉडल से मिलता-जुलता है। बाइक में सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड 450सीसी इंजन जोड़ा गया है, जो 40bhp पॉवर और 45Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। साथ में 6-स्पीड गियर बॉक्स भी मिल सकता है। इसके अलावा बाइक में अलॉय व्हील्स और रियर डिस्क (ABS के साथ) मिल सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 में एलईडी हेडलाइट्स, सिंगल पॉड फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई नए-नए फीचर्स मिल सकते हैं। कहा जा है कि बाइक की पेशकश दिसंबर 2025 में होगी। कंपनी द्वारा कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews